Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
17-Jun-2022

ब्रेकअप के सालों बाद साथ दिखे कार्तिक और सारा! बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान हाल ही में ब्रेकअप की खबरों के सालों बाद एक साथ नजर आए। दरअसल मुंबई में एक इवेंट के दौरान सारा का सामना कार्तिक से हुआ। कार्तिक ने जैसे ही इवेंट में सारा को देखा, वैसे ही उन्होंने आगे बढ़कर सारा को हग कर लिया। नानी के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका, उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) और मां मधु चोपड़ा नजर आ रही हैं. फोटो में मधु अपनी नातिन को गोद में लिए हुए हैं और प्रियंका अपनी बच्ची को प्यार से निहार रही हैं. इस प्यारी फोटो के साथ प्रियंका ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए एक नोट भी लिखा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अनिल कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अवॉर्ड नाइट के रेड कार्पेट पर रणवीर और अनिल अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' के 'द पंजाबन' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में रणवीर प्रिंटिड ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनिल ग्रे सूट के साथ कलर फुल शर्ट में नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों के इस मस्ती भरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर कह रहे हैं विशाल ददलानी ने भारत के मुसलमानों से माफी मांगी बॉलीवुड सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने पूर्व BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कमेंट को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को भारत के मुसलमानों और सभी भारतीयों से माफी मांगी। विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय मुसलमानों के प्रति प्यार और एकता का संदेश भी दिया है। सिंगर ने सभी हिंदुओं की ओर से शेयर किए इस संदेश में कहा है कि मुसलमानों की पहचान भारत या किसी अन्य धर्म के लिए बिल्कुल भी खतरा नहीं है।