Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
19-May-2022

मलाइका और अर्जुन की शादी! 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा करने जा रही शादी, 2022 के अंत तक लेंगे सात फेरे शादी के बंधन में बंध जाएंगे मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि दोनों ग्रैंड तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए यह शादी एक इंटीमेट वेडिंग होगी।गौरतलब ही कि एक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका की यह दूसरी शादी होगी। दोनों का एक बेटा है, जो 19 साल का है। मस्जिद विवाद के बीच कंगना रनौत वाराणसी पहुंची देश में चल रहे वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच कंगना रनौत वाराणसी पहुंची हैंइस दौरान मीडिया ने जब कंगना से ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के दावों पर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया. अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कंगना ने कहा कि 'काशी के कण-कण में महादेव बसे हैं'. रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा 'जैसे मथुरा के कण कण में भगवान कृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण कण में राम हैं, वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। दीपिका पादुकोण पर टिकी सबकी निगाहें पेरिस में चल रहे 75वें कान महोत्सव में इस समय पूरी दुनिया के कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस महोत्सव का इंतजार हर कला प्रेमी को होता है। हर साल बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कान महोत्सव में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आती है, लेकिन खास बात यह रही कि इस बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ज्यूरी सदस्यों में जगह दी गई है। कई जाने-माने चेहरों के बीच भी दीपिका चमकती दिखाई दीं और सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रहीं। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में दीपिका ने अपने विचार भी प्रकट किए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। दिशा अक्सर फैंस के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर कर अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती हैं। इस वीडियो में दिशा बिना किसी सपोर्ट के एक के बाद एक डेडलिफ्ट करते हुए नजर आ रही हैं। आखिरी में दिशा एक्सरासाइज खत्म करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए अपने दोनों मसल्स को बॉडी बिल्डर की तरह हवा में उठाकर पोज देती हुई दिख रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक दिशा की इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।