Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
03-May-2022

The Kashmir Files को Wikipedia ने बताया मनगढ़ंत, भड़के विवेक अग्निहोत्री, विकिपीडिया पर भड़के विवेक अग्निहोत्री विकिपीडिया में अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डिस्क्रिपशन को ए़डिट किए जाने से डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री खासे नाराज हैं. विवेक का ये गुस्सा इसलिए भड़का है क्योंकि विकिपीडिया ने उनकी मूवी को फिक्शनल, गलत और साजिश के सिद्धांत से जुड़ी हुई फिल्म बताया है. विकिपीडिया पर द कश्मीर फाइल्स के विवरण (Dscription) का ट्वविटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- डियर विकिपीडिया, आप इसमें 'इस्लामोफोबिया प्रोपगेंडा संघी इत्यादि' जोड़ना भूल गए. आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर फेल होते दिख रहे हैं. जल्दी करें, इसे और एडिट करें. ईद पर उर्फी जावेद का नया वीडियो ईद के खास मौके पर उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में उर्फी जावेद साड़ी पहनकर ईद के गाने पर डांस कर रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आप सभी को ईद मुबारक, इस खूबसूरत गाने के साथ। उर्फी जावेद ने नीले रंग की साड़ी पहनी है। बालों को खुला रखते हुए उन्होंने लाइट मेकअप किया है। उर्फी जावेद सिंगर जावेद अली के गाने ईद हो जाएगी पर डांस करती नजर आ रही हैं। सलमान के लिए ईद काफी अलग अभिनेता सलमान खान के लिए इस बार की ईद काफी अलग होने वाली है। हर साल ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करने वाले सलमान खान की इस बार कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस बार वह ईद के मौके पर अपने घर पर भी नहीं होंगे। वह ईद का जश्न मनाने बहन अर्पिता और जीजा आयुष के घर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक खान परिवार ने फैसला लिया है कि इस बार वह गैलेक्सी अपार्टमेंट में ये त्योहार नहीं मनाएंगे, बल्कि वह अर्पिता और आयुष के घर जाएंगे। 'खान' होना गुनाह, सरनेम बंगश रखा दुनियाभर में अपने सरोद वादन के लिए मशहूर उस्ताद अमजद अली खान ने हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वे अब सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस इवेंट के बाद एक इंटरव्यू में अमजद अली खान ने कहा कि आज के दौर में 'खान' होना गुनाह है। इसलिए जब हमारे बेटे अमान और अयान का जन्म हुआ था, तब मेरी पत्नी ने दोनों के नाम के आगे खान सरनेम हटा कर हमारे पूर्वजों का सरनेम बंगश लगा दिया था। अब पूरी दुनिया से कोई भी खान अमेरिका या कहीं और जाए तो उनको ज्यादा चेक किया जाता है। बेटी आर्या का एक क्यूट वीडियो अपलोड KGF 2 फेम यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी आर्या का एक क्यूट वीडियो अपलोड किया है। जिसमें वो फिल्म का सॉन्ग 'सलाम रॉकी भाई' गाती हुई दिख रही हैं। हालांकि, आर्या ने सॉन्ग में अपना ट्विस्ट एड करते हुए यश को 'रॉकी भाई' की जगह 'रॉकी बॉय' बुलाया।