Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
30-Apr-2022

MP की बेटियां दुनिभाभर में मचा रही धूम मध्यप्रदेश के नीमच की झुग्गियों में रहने वाली 5 बेटियां मुंबई में अपने टैलेंट से सबको झूमने पर मजबूर कर रही हैं। रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में इनका सिलेक्शन हुआ है। बच्चियां नीमच शहर की एकता कॉलोनी से लगी झुग्गी बस्ती में रहती हैं। कई बार इन्हें एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता था, लेकिन इनका हुनर इन्हें मुंबई ले गया। देश सहित दुनिभाभर में उनके डांस के लोग दीवाने हो गए हैं। संस्कृत को राष्ट्रीय भाषा होनी चाहिए कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप का हिंदी को लेकर दिया बयान इंडस्ट्री पर विवाद बन गया है। उनके इस विवाद पर अजय देवगन ने पलटवार किया तो वहीं मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साउथ इंडस्ट्री का सपोर्ट किया। लेकिन इसी बीच इस विवाद में कंगना रनोट का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल कंगना अपनी फिल्म धाकड़ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची थी। जहां उन्होंने कहा कि हिंदी को संविधान ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा चुना है और हमें इसे सम्मान करना चाहिए। कंगना ने राय देते हुए कहा कि मेरी माने तो संस्कृत राष्ट्रीय भाषा होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश के युवाओं को भटकाया जा रहा है। ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी अपने जमाने के चाॅकलेटी हीरो के रुप में पाॅपुलर ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी है। इनका जन्म 4 सिंतबर 1952 में चेंबूर में हुआ। ऋषि ने 1973 से 2000 के बीच ऋषि ने 92 रोमांटिक फिल्मों में काम किया जिनमें से 36 फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। साल 2008 में इन्हें फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ऋषि शोमैन राज कपूर के मंझले बेटे थे। फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें निक नेम चिंटू से जाना जाता था।