Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
23-Apr-2022

मनोज बाजपेयी पत्नी शबाना रजा की सादगी को देख पहली बार में हार बैठे थे दिल एक्टर मनोज बाजपेयी आज (23 अप्रैल) को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोज की वाइफ शबाना रजा भी एक एक्ट्रेस हैं, शबाना, नेहा बाजपेयी के नाम से भी जानी जाती हैं। मनोज ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने जब शबाना को पहली बार 1998 में एक बॉलीवुड पार्टी में देखा था तो उन्हें शबाना को देखते ही प्यार हो गया था। शबाना की सादगी ने पहली नजर में ही मनोज का दिल जीत लिया था। 'इंडियन आइडल 12' फेम अंजली गायकवाड़ पर धोखाधड़ी का आरोप 'इंडियन आइडल 12' फेम अंजलि गायकवाड़ मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम के फेमस इन्फ्लुएंसर ने अंजली पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इन्फ्लुएंसर का कहना है कि अंजली ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश की। वहीं दूसरी तरफ अंजली का कहना है कि उनका खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट 2 अप्रैल को हैक हो चुका है। हैकर इसके बदले में उनसे 70 हजार रुपए की मांग कर रहा है। अंजली के मुताबिक, इस केस के बारे में साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आई है। इलायची नुकसानदायक है तो इसे बेचनी नहीं चाहिए अक्षय कुमार अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला का ऐड कर विवादों में घिर गए। जिसको लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उनकी माफी के बाद अजय देवगन ने कहा, किसी भी चीज को सपोर्ट करना एक व्यक्तिगत पसंद है और हर कोई अपने लिए डिसीजन ले सकता है। कुछ ऐसे प्रोडक्ट हैं जो नुकसानदायक हैं और कुछ नहीं हैं। मैं ब्रांड का नाम नहीं लूंगा क्योंकि मैं उसे प्रमोट कर रहा था। मैं इलायची का ऐड कर रहा था। अगर सच में ये इतनी नुकसानदायक होती है, तो मुझे लगता है कि ऐसी चीजें बेचनी ही नहीं चाहिए।