Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
16-Nov-2021

दुबई में शहरुख का निजी द्वीप पर्दे पर दशकों से राज कर रहे शाहरुख खान केवल नाम के बादशाह नहीं हैं। बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके अभिनेता के परिवार को नामी गिरामी खानदानों में गिना जाता है। मुंबई में आलीशान बंगला मन्नत हो या गाड़ियों का महंगे से महंगा कलेक्शन, किंग खान की लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है। किंग खान अपना जीवन भी किंग साइज जीते हैं और उनके शौक भी उनकी फिल्म की तरह "रईस" होते हैं। दुबई टूरिस्म के ब्रांड एम्बेसडर, शाहरुख खान को साल 2007 में दुबई के पाम जुमेराह में एक निजी द्वीप उपहार के रूप में मिला था। एक दूजे के हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल के साथ के बाद सोमवार को देवउठनी एकादशी के दिन चंडीगढ़ में शादी कर ली है। शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए। अब फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स राजकुमार राव और पत्रलेखा को सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दे रहे हैं। 155 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने दूसरे हफ्ते ही बेहतरीन कलेक्शन करते हुए 155 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है ददलानी को जारी हो सकता है तीसरा समन मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को तीसरा समन भी जारी किया जा सकता है। दरअसल, इस मामले में पूजा को पहले दूसरा समन भी जारी किया गया था। जिसके लिए उन्होंने जांच एजेंसी ने थोड़ आर समय मांगा था। 31 मार्च तक राहत देश में टीवी देखना 1 दिसंबर से महंगा होने वाला था लेकिन अब इसमें 31 मार्च तक राहत मिल गई है। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने नए टैरिफ ऑर्डर को लागू करने की मोहलत 1 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दी है। इसे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।