मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के वर्चस्व की लड़ाई में पिस रही आम जनता को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को विवादों में घिरा सीप नदी बना बाक्स ब्रिज शुरू हो गया है। दरअसल पौने चार करोड़ की लागत से बने इस टेम्परेली बॉक्स ब्रिज का उद्धाटन पूर्व मंत्री और कांग्रेस के बरिष्ट नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कर दिया था। इसके बाद ब्रिज को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीती शुरू हो गई थी। इधर प्रशासन ने बाक्स ब्रिज की टेस्टिंग का हवाला देते हुए आवागमन बंद कर दिया था । जिसके चलते जनता को खासी परेशानी हो रही थी। जनता ने अपना आक्रोश दिखाते हुए कहा था कि अगर सोमवार को बाक्स ब्रिज का लोकार्पण नही हुआ तो क्षेत्रवासी और किसान मिलकर बाक्स ब्रिज का शुभारंभ कर आवागमन प्रारम्भ शुरू करा देगें। सोशल मीडिया पर जनता का सन्देश वायरल होते ही सरकार हरकत में आ गई और मंगलवार की सुबह ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाक्स ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण कर दिया। वही नवनिर्मित बाक्स ब्रिज पर पूर्व निगमाध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा ने फीता काट कर आवागमन प्रारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।