Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Oct-2020

1 कोरोना वायरस महमारी के चलते वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों की जासूसी के लिए कंपनियों द्वारा निजी जांचकर्ताओं को रखा जा रहा है। इनका काम ये जांचना है कि क्या कर्मचारी कोरोना का बहाना बनाकर घर पर आराम तो नहीं कर रहा है। ब्रिटेन के अखबार डेली मेल ने इसका खुलासा किया। महामारी के चलते दुनियाभर में कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी हुई है। वहीं, कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने एक बार फिर से अपने कर्मचारियों को कार्यालयों में बुलाना शुरू कर दिया है। लेकिन, कुछ लोग कोविड-19 के चलते अभी भी कार्यालय नहीं जा रहे हैं। 2 कुंवारे पुरुषों को कोरोना हुआ तो शादीशुदा के मुकाबले मौत का खतरा ज्यादा है। यह दावा स्वीडन में हुई रिसर्च में किया गया है। वैज्ञानिकों ने कई ऐसे फैक्टर गिनाए हैं जो बताते हैं कि आप कोरोना रिस्क जोन में हैं या नहीं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर आप पुरुष हैं, निम्न आयवर्ग से हैं, कुंवारे हैं और ज्यादा शिक्षित नहीं हैं तो कोरोना से मौत का खतरा ज्यादा है। रिसर्च करने वाली स्वीडन की स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता स्वेन ड्रेफाल का कहना है, ये सभी फैक्टर कोरोना से मौत का खतरा बढ़ाते हैं। यह रिसर्च स्वीडन के नेशनल बोर्ड ऑफ हेल्थ के आंकड़ों के आधार पर की गई। 3 लीबिया में 28 दिन पहले अगवा किए गए तीन राज्यों के सात मजदूरों को छुड़ा लिया गया है। ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। छुड़ाए गए सभी सातों लोग मजदूर हैं और आंध्रप्रदेश, बिहार और गुजरात के रहने वाले हैं। कुछ किडनैपर्स ने 14 सितंबर को इन्हें लीबिया के अस्वेरिफ इलाके से अगवा कर लिया था। इसके बाद से ही इन्हें छुड़ाने की कोशिश की जा रही थी। लीबिया में भारत का दूतावास नहीं है। ऐसे में इन भारतीयों को छुड़ाने की जिम्मेदारी ट्यूनीशिया स्थित भारतीय मिशन को दी गई थी। 4 साउथ चाइना सी में चीन की दादागिरी के खिलाफ इसके पड़ोसी देशों ने बोलना शुरू कर दिया है। जापान ने रविवार को सेनकाकू आईलैंड के पास अपनी सीमा में घुस आए चीन के दो जहाजों को तुरंत वापस लौटने की चेतावनी दी, जिसके बाद वे वापस अपनी सीमा में लौट गए। एनएचके वल्र्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के गश्ती करने वाले तीन जहाज जापान की एक मछली पकडने वाली नाव का पीछा कर रहे थे। इनमें से दो जापान की समुद्री सीमा में घुस आए। ये जहाज सुबह से शाम तक जापान के समुद्री इलाके में रहे, जिसके बाद जापान कोस्ट गार्ड ने उन्हें वापस लौटने को कहा। 5 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चाहकर भी अरबों रुपये के भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अपने लाडले जनरल (रिटायर) असीम सलीम बाजवा को बचा नहीं पाए और उन्हें विपक्ष के बढ़ते दबाव के बाद इस्तीफे को स्वीकार करना पड़ा है। बाजवा ने भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद पिछले दिनों पीएम के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। बाजवा पर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अरबों रुपये की दौलत बनाने का आरोप लगा है। 6 अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। 2020 में यह पुरस्कार पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के लिए दिया गया है। तकनीकी रूप से इसे स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल के तौर पर जाना जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1969 में की गई थी और तब से इसे 51 बार दिया जा चुका है और इसे नोबेल पुरस्कारों में से एक माना जाता है। 7 चीन किंगडाओ शहर की पूरी 90 लाख आबादी का टेस्ट करने की योजना बना रहा है। ये टेस्ट महज 5 दिन में कर लिए जाएंगे। हाल ही में किंगडाओ में वायरस के माइनर आउटब्रेक की बात सामने आई थी। रविवार को क्विंगडाओ में संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद से अब तक करीब 1 लाख 40 हजार लोगों की टेस्टिंग की भी जा चुकी है। चीन ने तीन दिन के अंदर इस शहर के पांच जिलों के सभी लोगों की टेस्टिंग की योजना बनाई है। फिलहाल चीन में संक्रमण कंट्रोल में है। देश में अब तक 85 हजार 578 मामले सामने आए हैं और 4634 मौतें हुई हैं। 8 ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी सीएसआईआरओ ने कोरोनावायरस को लेकर नए दावे किए हैं। एजेंसी ने अपनी रिसर्च में पाया है कि कोरोनावायरस नोट, कांच और स्टील की सतह पर 28 दिनों तक जिंदा रह सकता है। अन्य मुलायम सतह वाली चीजों जैसे कि प्लास्टिक और मोबाइल फोन स्क्रीन पर भी यह लंबे समय तक टिका रह सकता है। यह स्टडी वायरोलॉजी जर्नल में पब्लिश की गई है। 9 मैक्सिको ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की मदद से चलाई जा रही कोवैक्स स्कीम के तहत कोरोना वैक्सीन खरीदने का ऐलान किया है। इसके लिए इसने 159.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1166 करोड़) रु. की एडवांस रकम जमा की है। मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3175 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 17 हजार 503 हो गया है। अब तक यहां 83 हजार 781 मौतें हुई हैं। 10 कोरोना पॉजिटिव होने और फिर कथित तौर पर रिकवर होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहला ऑन कैमरा इंटरव्यू दिया। इसके लिए उन्होंने खुद की पसंद चुनी। फॉक्स न्यूज के डॉक्टर मार्क सीगल। सीगल वही व्यक्ति हैं जिन्होंने डेमोक्रेट गवर्नर्स की स्कूल बंद करने के लिए आलोचना की थी। साथ ही ये भी कहा था कि राष्ट्रपति की देखरेख देश के सबसे बड़े इन्फेक्शन डिसीज एक्सपर्ट डॉक्टर एंथोनी फौसी कर रहे हैं। और सीगल को जो काम सौंपा गया था, उसमें उन्होंने निराश भी नहीं किया। ?