Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Jun-2020

राजधानी में शनिवार को 51 नए केस मिले। कालापीपल से विधायक और कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनकी हिस्ट्री ट्रेस कर रहा है। जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी। इससे दूसरे विधायक और नेता भी दहशत में आ गए हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में आगामी 19 जून को होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिए विधायकों को 'नो-कोविड कॉन्टेक्ट डिक्लेरेशन' देना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोनावायरस संक्रमितों के कॉन्टेक्ट में आने वालों को अलग से मतदान की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं, वोट डालने के लिए सभी को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल गन से होकर जाना होगा। इस दौरान कोविड-19 से बचाव की सभी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। इसमें किसी तरह की ढील नहीं होगी।