Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jun-2020

कोरोना काल में हमारे कोरोना वारियर्स दिन-रात जनसेवा में लगें हैं। हम सभी को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सैनेटाइजर और मास्क वितरण का अभियान चलाया है। अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर सभी मंडलों में सैनेटाइजर एवं मास्क वितरण का सराहनीय कार्य किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंद्रपुरी, सी-सेक्टर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सैनेटाइजर एवं मास्क वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह उपस्थित थे । मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों पर रविवार को सैनेटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया। मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश में सेवा प्रकल्प के माध्यम से जनसेवा के कार्य में जुटे हैं। कोरोना का यह संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। केंद्र एवं प्रदेश सरकारें कोरोना के संक्रमण को रोकने का यथा संभव प्रयास कर रही हैं ...