1 छिंदवाड़ा के शिकारपुर में अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सत्ता जाने का दुख नहीं है, दुख इस बात का है कि जो विकास कार्य हमने शुरू किए थे उन्हें पूरा नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि यह इंटरवल है हम फिर सत्ता में वापसी करेंगे. 2 इधर भोपाल में कमलनाथ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास खाली करके श्यामला हिल्स पर बने 9 नंबर के बंगले में पहुंच गए. 3 पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उपचुनाव से पहले सरकारी फैसलों पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि इन फैसलों से साफ है कि सरकार का फोकस उन 24 सीटों पर है जहां उपचुनाव होने हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 22 सीटें जीतकर वापसी करेगी. 4 सरकार ने 14 लाख प्रवासी मजदूरों को काम देने और उनका सियासी फायदा उठाने का कदम उठाया है. सरकार मजदूरों की सारी जानकारी जुटाएगी. 5 राजभवन परिसर में कोरोना वायरस फैलने के कारण कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिन टलने की आशंका है. संभावना यह भी है कि राज्यपाल किसी अन्य स्थान पर मंत्रिमंडल की शपथ का निर्देश दे सकते हैं. एक्सप्रेस न्यूज 6 भाजपा ने 24 सीटों पर उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है. बुधवार को प्रभु राम चौधरी और गौरीशंकर शेजवार ने मुलाकात की. मंदसौर से सांसद और जिला अध्यक्ष को भी भोपाल बुलाया गया. दीपक जोशी से भी बात हुई. 7 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मनरेगा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. उन्होंने पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत 14वें वित्त आयोग की 1555 करोड़ रुपए की राशि ग्राम पंचायतों के काम में तेजी लाने के लिए दी. 8 भोपाल शहर की 100 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बदहाल हो गई हैं. इनमें से 65ः सीवेज व पाइप लाइन बिछाने के दौरान खराब हुई हैं. 9 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रतिबंधों के साथ व्यापारियों ने दुकानें खोली और ग्राहकों का इंतजार किया. लॉक डाउन में ढील के बाद लोग काम पर लौटे हैं, लेकिन चुनौतियां बरकरार हैं. 10 सीहोर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, खंडवा में तबाही मचाने के बाद टिड्डी दल ने दमोह, कटनी में तबाही मचा दी है. दमोह के 50 गांव में नुकसान हुआ है. बालाघाट में भी अलर्ट जारी किया गया है.