Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-May-2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हर पंचायत में ‘श्रम सिद्धि’ अभियान की शुरूआत की| साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों के सरपंचों तथा मजूदरों से बातचीत कर ”श्रम सिद्धि” अभियान की जानकारी दी| श्रम सिद्धि अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे मजदूर जिनके जॉब कार्ड नहीं है, उनके जॉब कार्ड बनवाकर, प्रत्येक मजदूर को काम दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन ने संबल योजना को पुन: प्रारंभ किया है। अब हम प्रवासी मजदूरों को भी इस योजना से जोड़ रहे हैं। यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। इसके अंतर्गत गरीबों के बच्चों की फीस, बच्चे के जन्म व उसके पश्चात माँ को 16 हजार रूपए की राशि, बच्ची के विवाह की व्यवस्था, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख तथा अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपए प्रदाय किये जाते हैं।