राज्य
मध्य प्रदेश सरकार 25 मई से प्रदेश में बस सेवा शुरू करने जा रही है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के अंदर ग्रीन जोन से ग्रीन जोन तक जाने के लिए किसी पास की ज़रूरत नहीं होगी। वही रेड जोन से ग्रीन जोन में जाने में और ग्रीन से रेड जोन में जाने के लिये पास लगेगा। वहीं अगर आप अपने स्वयं के वाहन से जा रहे हैं तो ग्रीन जोन से ग्रीन जोन की यात्रा बिना ई-पास के की जा सकती है। लेकिन रेड जोन से ग्रीन जोन या ग्रीन जोन से रेड जोन में यात्रा करने के लिए ई-पास की आवश्यकता होगी।