Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-May-2020

1 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जो राशि देने के लिए केंद्र सरकार बाध्य है उसे बांटकर झूठा प्रचार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर 10,000 करोड रुपए देना राहत कोई खैरात नहीं है. 2 बहुजन समाज पार्टी ने बिना गठबंधन मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल का कहना है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वहां बसपा की पकड़ मजबूत है. 3 शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश जारी है. उज्जैन से मोहन यादव को मंत्री बनाया जा सकता है. विंध्य में ओबीसी पर नजर है, वहीं जैन समाज के तीन दावेदार हैं. शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार इस माह के अंत तक हो सकता है. मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व के साथ दिल्ली जाकर नाम फाइनल करेंगे. 4 नियमानुसार विधायकी जाते ही 1 महीने में आवास खाली करना होता है किंतु सिंधिया समर्थक 4 पूर्व मंत्रियों को नोटिस नहीं दिया गया है. वहीं भाजपा सरकार के मंत्री अभी भी बंगलों पर काबिज हैं. 5 भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर 678 करोड रुपए के काम बताए हैं. मुख्यमंत्री ने उनसे फीडबैक भी लिया. 6 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार बैठक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोरोना संकट के कारण जनता के बीच जाने में असमर्थ शिवराज नई तकनीक के प्रयोग से अपने कार्यालय से ही सारी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं. 7 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना के संबंध में उद्योग व संबंधित विभागों की बैठक में कहा कि भोपाल - इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित किया जाए तथा प्रदेश में तुरंत आत्मनिर्भर भारत योजना लागू की जाए. 8 केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि लॉकडाउन लंबे समय तक चालू नहीं रखा जा सकता, सावधानी के साथ जीना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि, देश को बदलने के लिए जीएसटी जैसे बड़े फैसले केंद्र सरकार ने लिए। 9 मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के गुरुवार को 248 नए मामले सामने आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 5981 हो गई. इनमें से 270 की मौत हो चुकी है जबकि 2883 मरीज ठीक हो चुके हैं. दैनिक भास्कर. 10 प्रदेश सरकार ने ग्रीन जोन में हेयर कटिंग सैलून व पार्लर खोलने की अनुमति दे दी है. लेकिन भोपाल में नहीं खुलेंगे.