गुना में 8 मजदूरों की मृत्यु पर गृह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताते हुए कहा है कि ये दर्दनाक हादसा है, यूपी सरकार मजदूरों के परिवार को दो लाख की सहायता राशि की घोषणा कर चुकी है। घायलों का इलाज मध्य प्रदेश सरकार करा रही है। उन्होने कहा कि मजदूरों की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब हमें इसे लाइफ स्टाइल में शामिल करना पड़ेगा। कोरोना के 95 फीसदी मरीज बीमारी से ठीक हो जाते है , मरीज 3 दिन के अंदर अस्पताल पहुंच जाए तो। हमें सावधानियां बरतनी पड़ेंगी, जहांगीराबाद के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के प्रश्न पर उन्होने कहा कि लोगों को क्वॉरेंटाइन करने का सबसे अच्छा स्थान उनका घर होता है। ऐसे लोगों के उपचार के लिए समुचित प्रबंध करेंगे । दवाइयां उनके घर तक पहुंचाई जाएगी और चिन्हित लोगों को उनके घरों में ही क्वॉरेंटाइन किया जाएगा