राज्य
लॉकडाउन के बाद से ही लगातार धार्मिक, सामाजिक,राजनीतिक और स्वंयसेवी संस्थाओं की ओर से जगरुतमंद लोगों को भोजन के पैकेट और राशन उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। भोपाल उत्सव मेला भी लागातार राजधानी में सभी जगह जरुरुत मंदो को भोजन उपलब्ध करवा रहा है। जिसके लिए मानस भवन में राम रसोई बनाई गई है जिसमें रोजाना हजारों लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है। भोपाल उत्सव मेला समिति के सदस्य प्रफुल्ल मालवीय ने बताया कि सुबह के समय पुरी सब्जी और शाम को पुलाव बनाया जाता है, जिसे समिती के वालिंटियर्स पूरे शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर जरुरत मंदो तक खाना पहुचाते हैं।