1 पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक महेश परमार और मनोज चावला की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन बताया है. नाथ का कहना है कि हमारे विधायकों का दोष सिर्फ इतना था कि वह किसान व मजदूरों के लिए उज्जैन से भोपाल तक शांतिपूर्ण पदयात्रा कर रहे थे. 2 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि उनके संपर्क में भाजपा के कई वरिष्ठ और नए विधायक हैं. कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने प्रलोभन से सरकार तो बना ली लेकिन उपचुनाव के टिकट वितरण तक उनको बहुत कुछ झेलना है, भाजपा का अंदरूनी घमासान ही इस सरकार को ले डूबेगा. 3 कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा के 6 पूर्व विधायक संपर्क कर रहे हैं. विंध्य के एक आदिवासी भाजपा नेता ने हाल ही में भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की है. 4 कांग्रेस सरकार के अंतिम 6 माह से जुड़े फैसलों और कोरोनावायरस संकट के कारण प्रदेश के राजस्व में आई कमी के साथ नए वित्तीय वर्ष में हुए ठेके और एग्रीमेंट की शर्तों को शिथिल करने से संबंधित मामलों पर पड़ताल के लिए प्रदेश में 2 मंत्री समूहों का गठन किया गया है. 5 मंत्री समूह के गठन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि कांग्रेस हर ऐसी जांच समिति का स्वागत करती है, इस समिति को डेढ़ महीने में हुए ट्रांसफर उद्योग, ग्वालियर के आटा घोटाले और इंदौर के नकली पीपीई किट-मास्क घोटाले की भी जांच करनी चाहिए. 6 मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत की मुख्यमंत्री निवास पर बैठक हुई. बाद में मुख्यमंत्री संघ कार्यालय पहुंचे और क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते से मुलाकात की. मुख्यमंत्री राज्यपाल लालजी टंडन से भी मिले. 7 मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण गांव में बेरोजगारी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री थी तब मैंने पंच-ज अभियान शुरू किए थे, उसका ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को भेज रही हूं सरकार उसे लागू करे. 8 बुधवार को कोरोनावायरस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस सर्दी-जुकाम की तरह है, इसका भय मन से निकालें. समय से इसका इलाज लिया जाए तो यह ठीक हो जाता है. समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से करने को कहा. मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति फीवर क्लीनिक पर जाकर अपना कोरोना संबंधित टेस्ट करा सकेगा. 9 पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कोरोना वायरस संकट की घड़ी में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के गायब होने पर चिंता जताते हुए कहा है कि यदि सांसद होती तो भोपाल के मजदूर, आमजन जो दूसरे प्रदेशों में फंसे हैं उन्हें वापस लाने में मदद हो सकती थी. 10 बीते 8 दिनों में महाराष्ट्र की ओर से आने वाला ट्रैफिक 4 गुना बढ़ गया है. गोद में 4 दिन के बच्चे को लेकर माता को 2500 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है. दैनिक भास्कर श्पैदल के अलावा ट्रक, मिनी ट्रक, मिनी एप, कार, टैक्सी, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों से लोग अपने घर जा रहे हैं. महानगरों से पलायन कर रहे बहुत से मजदूर घर पहुंचने के लिए रोजाना 100 किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चला रहे हैं.