भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जानी है। ईएमएस समाचार एजेंसी को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम सूची को केंद्रीय हाईकमान द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में इस बात का ध्यान रखा गया है, कि समाज के सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्रों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले। सिंधिया गुट के कांग्रेस से बागी हुए पूर्व मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा रहा है। वहीं सपा-बसपा और निर्दलीय को लाल झंडी दिखा दी गई है। जिन 24 मंत्रियों के नाम अंतिम सूची में फाइनल हुए हैं। उनमें पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, गौरीशंकर बिसेन, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह, पारस जैन, संजय पाठक, हरिशंकर खटीक, विश्वास सारंग, अरविंद भदोरिया, जगदीश देवड़ा, रमेश मेंदोला, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभु राम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया ,बिसाहू लाल सिंह तथा राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, हरदीप सिंह डंग, एदलसिंह कंसाना, कुंवर सिंह टेकाम सीधी तथा अजय विश्नोई के नाम फाइनल किए गए हैं।अजय विश्नोई के नाम पर कुछ आपत्ति थी।जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि उन्हें शामिल करने का फैसला मुख्यमंत्री को करना है। ईएमएस को प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पिछले कई दिनों से संगठन, संघ एवं एवं मुख्यमंत्री के बीच उपरोक्त नामों पर गंभीर विचार विमर्श करने के बाद हरी झंडी दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में एसटी एससी सामान्य वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग का ध्यान रखा गया है एक हिसाब से यह संपूर्ण मंत्रिमंडल होगा यह भी कहा जा रहा है की सभी मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में एक भी राज्य मंत्री नहीं बनाया था। अब शिवराजसिंह को भी सभी सदस्यों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा और स्वतंत्र प्रभार देने की बात कही जा रही है।