Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Aug-2019

1 मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून जमकर मेहरबान है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। राजधानी भोपाल में पहली बार इस साल में दसवीं बार भदभदा बांध के गेट खोलने पड़े हैं। लाइफ लाइन कहे जाने वाला बड़ा तालाब भी लबालब भरा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अलग 48 घंटे के लिए भारी बारिस का अलर्ट जारी किया है। 2 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को लेकर इसी महीने फैसला होने की संभावना है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा यह फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है कि अगर किसी मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया तो उसे एक व्यक्ति-एक पद सिद्धांत के चलते मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। 3 स्कूल शिक्षा विभाग के बाद राज्य शिक्षा केंद्र ने भी दस कैडर के 248 संविदा कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिए। संचालक आईरीन सिंथिया जेपी ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। इनमें प्रोग्रामर, सब इंजीनियर, सहायक परियोजना समन्वयक, एमआईएस समन्वयक, अकाउंटेंट आदि शामिल हैं। 4 प्रदेश में बढ़ते अवैध उत्खनन को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखा है।पत्र में मंत्री ने अवैध उत्खनन के लिए पुलिस अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है और लिखा है कि अवैध उत्खनन 90 प्रतिशत पुलिस अधिकारी करा रहे हैं । बारिश में प्रतिबंध लगने के बाद उत्खनन तेजी से हो रहा है ।उन्होंने इसके लिए सरकार को जिम्मेदारी मानते हुए कहा है कि हमें अफसोस है कि हम अवैध उत्खनन को नहीं रोक पा रहे हैं। 5 मध्य प्रदेश में सहकारी संस्थाओं में जल्द ही कांग्रेस नेताओं को बड़ी पदों पर नियुक्ति होने वाली है। सरकार बना आठ महीने होने वाले हैं अभी तक निगम और मंडल में सरकार ने सिर्फ अपेक्स बैंक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को अध्यक्ष बनाने के आदेश जारी किए थे। अब प्रदेश के कई सहकारी संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी की कवायद शुरू होनी है। बताया जा रहा है इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह और संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक खास बैठक करेंगे।