Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Aug-2019

1 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार देर रात उन्होंने भोपाल के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। गौर की पार्थिव देह आज 12रू30 बजे उनके निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होगी। जहां भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक उनके अंतिम दर्शन करेंगे। तत्पश्चात उनकी अंतिम यात्रा भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट की ओर रवाना होगी। दोपहर 2रू00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2 देश सरकार एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी करने जा रही है। इस संभावित फेरबदल में करीब आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। सा ही अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवों के विभाग भी बदले जाने की संभावना है। फेेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ चर्चा होना शेष है। इसके बाद कभी भी तबादला सूची जारी हो सकती है। 3 मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों में हो रही देरी और अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ कलेक्टरों से खफा हैं। प्रदेश में लगातार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन उनका समय पर निकारण नहीं हो रहा है। समस्याओं के निपटारे में हो रही लापरवाही को देखते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रदेश भर के कलेक्टरों को पत्र लिख कर अगस्त में ही काम निपटाने के लिए निर्देश दिए हैं। 4 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर सद्भावना दिवस पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा और हम सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा मिलती है। मप्र सरकार ने 2019-20 को युवा संकल्प वर्ष के लिए मनाने का फैसला किया है। इसके तहत रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि स्वर्गीय गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए वे देश को उस पटरी पर ले गए। 5 मध्य प्रदेश में इस बार मानसूम सक्रिय होने से प्रदेश भर में भारी बारिश होने से की स्थानों पर बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब बारिश का दौर कम होने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी इलाके में मानसूम एक बार फिर सक्रिय हो जाने से मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के 16 ज़िलों में योलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।