बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त; एक युवक की मौत जेवर के लालच में हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस धान खरीदी के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग शुरू 185 केंद्रों पर 1 दिसंबर से होगी खरीदी जिले के मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चौथिया बारात से वापस लौट रहा एक चारपहिया वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक चारपहिया वाहन उकवा के सोनपुरी से चौथिया बारात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस छिल्पी की ओर जा रहा था। वाहन में कुल 5 से 6 लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी मलाजखंड के अम्बेडकर चौक के पास पहुंची तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह भयानक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मलाजखंड पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिरसा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने धर्मेंद्र सार्वे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मलाजखंड अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। . जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखला के मरघटी समीप २८ नवम्बर की सुबह झाडिय़ों में ८४ वर्षीय वृद्धा की बोरा में भरी लाश मिलने से आस-पास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका की शिनाख्त २६ जनवरी की दोपहर १२ बजे से लापता सिहोरा निवासी वृद्धा पार्वतीबाई पति सूरजलाल मोहारे के रूप में की गई। जिसकी सूचना थाना में मिलने पर पुलिस ने मृतिका का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी है। बताया गया कि मृतिका के शरीर में पहने हुए करीब 4-5 लाख रूपए कीमती जेवरात नदारत थे व सिर में व कान में चोट के निशान थे। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग 26 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। जिले में 1 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू होगी जो 20 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार एंड्रायड मोबाइल एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर इंटरनेट कैफे अथवा उपार्जन केंद्र पर जाकर धान विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं। स्लॉट बुकिंग की वैधता 7 कार्यदिवस निर्धारित की गई है। किसान 10 जनवरी 2027 तक ही स्लॉट बुक करा सकेंगे। विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला उपार्जन समिति की बैठक ली। उन्होंने सभी धान खरीदी केंद्रों पर 1 दिसंबर से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में धान उपार्जन के लिए कुल 185 खरीदी केंद्र बनाए जा रहे हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले के 1 लाख 32 हजार 660 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन पंजीकृत किसानों से निर्धारित अवधि में धान की खरीदी की जाएगी।