रामायण पर याचिका सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार:कहा- जो देखना चाहते थे देख चुके रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म रामायण: पार्ट-1 के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका में महर्षि वाल्मीकि की रामायण के मूल तथ्यों से कथित छेड़छाड़ और भ्रामक प्रचार के जरिए दर्शकों से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तुरंत सुनवाई की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने फिल्म के रिलीज हो जाने का हवाला दिया जबकि जस्टिस बागची ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता की अलग समझ है तो वे भी फिल्म बना सकते हैं। शाहरुख बोले- फिल्मों में आया तो गुड लुकिंग नहीं था शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का गाना डैडी कूल शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने बताया है कि जब वह फिल्मों में आए तो वह खुद को सुंदर नहीं समझते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम करने पर अब वह सहज महसूस नहीं करते वह 61 के हैं और उन्हें उसी उम्र के हिसाब से रोल करने चाहिए। सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर के नाम का टैटू हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक के बीच अपने हाथ पर बने उनके नाम के टैटू को हटवा दिया है। सपना दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो पहुंची थीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसी बीच वीर साहू ने अपनी एल्बम प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट का पोस्टर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने लायन इज कम बैक लिखा है। पोस्टर के साथ एक गाना भी लगाया है जिसके बोल दिलदार कोई-कोई हैं। ₹1000 करोड़+ कमाने वाली रामायण दूसरी बॉलीवुड मूवी रणबीर कपूर यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के 23वें दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जबकि भारत की सभी भाषाओं की फिल्मों में ये चौथे नंबर पर है।