Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Nov-2026

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा आयोजित 39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। 16 से 20 नवंबर तक चली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेजबान उत्तराखंड के अलावा देश के 19 डाक परिमंडलों से आए 197 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल (उत्तराखंड सर्किल) मुजफ्फर उद्दीन अब्दाली ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन से खेल भावना टीम भावना और उत्कृष्टता को बढ़ावा मिला है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों उत्तराखंड के विकास और समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की विकास योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तराखंड के बागेश्वर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर हुई खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस घटना को कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का उदाहरण बताते हुए निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में नेताओं की संख्या ज्यादा और कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट से लेकर पिथौरागढ़ और अब बागेश्वर तक कांग्रेस के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रभारी के दौरे से गुटबाजी खत्म होने के बजाय और बढ़ रही है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस को अपनी इस अंदरूनी कलह का खामियाजा 2027 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने थराली विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। नेताओं ने भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के थराली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत करन माहरा पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व विधायक डॉ. जीतराम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार स्थित चण्डी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सावित्री देवी का पार्थिव शरीर पंचूर गांव से हरिद्वार स्थित चंडी घाट पहुंचा। यहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई बड़े राजनीतिक नेता मंत्री सांसद विधायक और संत-महात्मा अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। विधानसभा चुनाव 2027 में तीसरी बार विजय हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में दो दिवसीय प्रदेश विस्तारित कार्य समिति आयोजित की जा रही है। जिसमें पहले दिन भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में चुनाव की तैयारी के लिए ऊर्जा भरी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी संगठन के अन्य दिग्गज नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लक्ष्य दिए। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पार्टी के सभी 7 मोर्चों को एक - एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही दिसंबर के अंत तक जिलों में मोर्चा और ब्लॉक स्तर तक की कार्य समितियां आयोजित की जाएगी। बीजेपी कार्य समिति के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।