Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Oct-2026

भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार किया है। हिमांशु पर दिल्ली हरियाणा समेत कई राज्यों में मर्डर हत्या की कोशिश रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे करीब 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है।इंटरपोल ने उसके खिलाफ 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिले दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की ट्रेन में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।पुलिस के मुताबिक पोस्टरों पर देश में हाल के वर्षों में हुए बदलावों को लेकर नौ दावे लिखे थे। इनमें ‘वोटिंग प्रोटेस्ट’ और ‘असंतुष्ट हैं? आप अकेले नहीं हैं’ जैसे संदेश भी थे। पोस्टरों पर एक QR कोड भी था जिसके जरिए लोगों को ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था। दीवारों पर फ्री कश्मीर-फ्री शर्जील के नारे दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर फ्री कश्मीर और फ्री शरजील इमाम जैसे कई नारे लिखे मिले। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कहा है कि वह यूनिवर्सिटी को एंटी-इंडिया गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देगा। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने X पर फोटो शेयर कीं। इनमें फ्री कश्मीर फ्री फिलिस्तीन फ्री शरजील इमाम और RSS गो बैक जैसे नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ट्रम्प ने फिर ईरान पर हमले की धमकी दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी है। ट्रम्प ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान कहा हम एक और छोटा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कर सकते हैं। अमेरिकी सेना ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू हुए युद्ध को एपिक फ्यूरी नाम दिया था। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि दोबारा सैन्य कार्रवाई कब या किस तरह की होगी। राजस्थान और हरियाणा में ओले गिरे राजस्थान के 7 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट है। अलवर में तूफान के साथ बारिश और ओले भी गिरे। वहीं हरियाणा के चरखी दादरी और रेवाड़ी में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे।तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में आंधी-बारिश हो रही है और आगे भी भारी बारिश की आशंका है। मदुरै में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।