Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Oct-2026

एमपी स्कूल शिक्षा विभाग में होगी 20000 पदों पर भर्ती मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की। प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्रों में 200 नए विद्यालय भवन बनाए जाएंगे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 950 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश भी सौंपे। इनमें 661 सहायक ग्रेड-3 31 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। निलंबन-लाइन अटैच जनता को गुमराह करने का तरीका ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर और एसपी को हटाने की मांग की है। बुधवार को ग्वालियर पहुंचे पटवारी ने हादसे में घायल लोगों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अधिकारियों का निलंबन और लाइन अटैच करना जनता को गुमराह करने का तरीका बन गया है। इतनी बड़ी घटना के बाद केवल जांच का भरोसा देना पर्याप्त नहीं है बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ी मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गहन जांच और बेहतर इलाज के लिए बुधवार को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। वे तीन दिनों से नागपुर में भर्ती थे। पेट की समस्या के चलते उनका इलाज चल रहा था।17 अक्टूबर को मुलताई के श्रीराम मंदिर में दादा गुरु महाराज के कार्यक्रम में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। लोगों ने उन्हें संभाला और सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया। हरदा-भोपाल जा रही बस पर 20-25 लोगों का हमला सीहोर के रेहटी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे हरदा से भोपाल जा रही इंदिरा बस सर्विस की यात्री बस को बोरी गांव के काला गेट के पास रोककर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 से 25 लोगों ने बस रोककर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की।इस दौरान परिचालक के पास रखे हिसाब के करीब 12 हजार रुपए छीनने और बस पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सामने आया है। भोपाल में कुत्ते ने बच्चे को घर में घुसकर नोंचा भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित नूर महल लाल मस्जिद रोड पर आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे का मुंह नोंच लिया। इससे उसकी सर्जरी करना पड़ी। बच्चा पिछले 5 दिनों से हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।वार्ड-9 के लाल मस्जिद रोड पर पिछले 5 दिनों में कुत्ते 15 से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुके हैं। दिग्विजय बोले-चंदा चोरों को जेल भेजो... पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का बुधवार को दूसरा दिन है। सुबह करीब 10 बजे तराना रोड स्थित श्री साईं कुंज कॉलोनी से शुरू हुई यात्रा में दिग्विजय समर्थकों के साथ पैदल चल रहे हैं। हाथ में डंडा लेकर चल रहे दिग्विजय ने चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा- चंदा चोरों को पकड़ो जेल भेजो बचाओ मत। वोट चोरी बंद करो। EVM हमें नहीं चाहिए। हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए। फार्म 6 पर कांग्रेस ने चुनाव अफसरों को घेरा भोपाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) को लेकर बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। इसमें कांग्रेस ने फार्म-6 में नए मतदाताओं की कैटेगरी स्पष्ट नहीं होने पर आपत्ति जताई।कांग्रेस के चुनाव सेल प्रभारी जेपी धनोपिया ने सवाल उठाया कि फार्म में यह स्पष्ट होना चाहिए कि मतदाता शिफ्टेड है एबसेंट है या पहली बार 18 साल की उम्र में वोटर बन रहा है।बैठक में कांग्रेस ने नई कॉलोनियों में मकानों के नंबर दर्ज करने में होने वाली गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया। वहीं भाजपा ने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति को लेकर अपनी बात रखी। दशहरे पर 15 जिलों में बारिश दर्ज मध्य प्रदेश में दशहरे पर 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। रायसेन जिले के गैरतगंज में सवा इंच और खंडवा में एक इंच पानी गिरा। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है।