दशहरे पर जबलपुर से राम का हरण हो गया जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई की सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का तबादला चर्चा में आ गया है। विश्नोई ने अहिरवार की तुलना भगवान राम से कर दी जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति ली है। इसके बाद विश्नोई ने अपनी पोस्ट हटा दी।शासन ने दो दिन पहले तबादला आदेश जारी किए हैं जिसमें अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। इसके बाद विश्नोई ने पोस्ट किया कि ‘दशहरे के दिन जबलपुर से राम का हरण हो गया।’ सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। विजया दशमी पर CM डॉ.यादव ने इंदौर किया शस्त्र पूजन इंदौर में मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन की। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी मेयर पुष्पमित्र और सभी विधायक मौजूद थे।बाद में उन्होंने पुलिस सेतु एप का शुभांरभ किया। फिर पुलिस बुलेट को झड़ी दिखाकर उन्हें गाड़ियां सौंपी। उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई को सराहा। पुलिस विभाग के लिए 26 जनवरी ओर 15 अगस्त को बड़े आयोजन करने की बात कही। हर्षा बोलीं- राम मंदिर बना तब खुशी नहीं दिखाई मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक प्रस्तावित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने दिग्विजय सिंह का सीधे नाम लेने के बजाय उन्हें मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री बताते हुए तंज कसा कि जब राम मंदिर का निर्माण हुआ तब वैसी खुशी और उत्साह नहीं दिखा जैसा अब मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठाने में नजर आ रहा है। हर्षा ने सवाल किया कि चुनाव नजदीक आने पर ही भगवान राम की याद क्यों आ रही है और अब उन्हें इंसाफ दिलाने का संकल्प क्यों लिया जा रहा है। दशहरे पर NSUI ने जलाया मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला वोट चोरी के आरोपों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए NSUI कार्यकर्ताओं ने दशहरे पर भोपाल के पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन किया।संगठन के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। 200 श्रद्धालुओं की भीड़ पर मधुमक्खियों का हमला देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। इस हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए जिनमें से 11 लोगों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 200 से अधिक डंक लगने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।