Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Oct-2026

शिवराज के बयान पर सीएम का जवाब बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़े जाने के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया है। शिवराज ने रविवार को गांव पहुंचकर कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि यह जुल्म की पराकाष्ठा है और इन्हीं लोगों के वोट से मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं।सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है और मुख्य सचिव को भी बता दिया है। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील है और वरिष्ठ नेता ने कोई बात रखी है तो उसकी जांच कराने में कोई बुराई नहीं है। मोदी के 25 साल पर एमपी कैबिनेट का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने विशेष संकल्प पारित कर उनके प्रति आभार जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा “यह अतिशयोक्ति लगेगी लेकिन यह वास्तविकता है। या तो राजा राम के समय होता था या अब हो रहा है कि निशुल्क राशन।” शिवराज के बेटे कार्तिकेय की खेलों में एंट्री चुनावी राजनीति से पहले खेल प्रशासन में एंट्री केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की चुनावी राजनीति से पहले खेल प्रशासन में एंट्री हो गई है। कार्तिकेय मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को भोपाल में हुए चुनाव में उन्हें 2026-2030 के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव में प्रदेश के 33 जिला संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए।अध्यक्ष बनने के बाद कार्तिकेय ने प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास के लिए मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का प्रारूप जल्द तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए रोडमैप बनाया जाएगा। नई प्रतिभाओं को अवसर देने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और जिला संघों को आर्थिक सहायता देने पर भी काम किया जाएगा। डिप्टी रेंजर वनकर्मी को लाठी-डंडों से पीटा सिर फूटा सागर के शाहगढ़ में रविवार रात 11:30 बजे वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने पहुंची टीम पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया। हमले डिप्टी रेंजर शैलेंद्र तिवारी और वन पाल नारायण सिंह पलिया घायल हुए हैं। डिप्टी रेंजर का सिर फूट गया है। गंभीर चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।VIDEO में दिख रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर को तेजी से आगे बढ़ाता है। इस समय ट्रैक्टर का पिछला टायर व्यक्ति के ऊपर से गुजर जाता है। मौके पर चीख-पुकार मच जाती है। घायल व्यक्ति चिल्लाते हुए कहता है- मुझे मार दिया रे। बचा लो मुझे। मौके पर मौजूद वनकर्मी ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए दौड़ते हैं लेकिन ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग जाता है। हेलिकॉप्टर से हांककर 176 काले हिरणों का रेस्क्यू शुजालपुर क्षेत्र के बड़ी पोलाय में दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों और वन विभाग की टीम ने दो दिन में 176 काले हिरणों का रेस्क्यू किया। शनिवार को 97 और रविवार को 79 हिरणों को रेस्क्यू कर ट्रकों के जरिए कूनो नेशनल पार्क श्योपुर की ओर रवाना किया गया। इस ऑपरेशन में दक्षिण अफ्रीका की ‘बोमा’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इसमें हिरणों को न जाल से पकड़ा गया और न ही बेहोशी की दवा दी गई। चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट सिंगरौली जिले के एक गांव में मोटर चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और उनके आधे सिर के बाल मुंडवाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को गांव में गालियां देकर अपमानित किया गया। घटना के बाद से बच्चे डरे हुए हैं और उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया है।पीड़ित परिवारों के मुताबिक 1 अक्टूबर को बच्चों को जबरन अपने साथ ले जाकर बंधक बनाया गया। आरोपियों में गोविंद सिंह बलराम सिंह इंद्रभान सिंह और हरिनारायण बैस शामिल हैं। परिवार ने सोमवार को SP कार्यालय में शिकायत की।