Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Oct-2026

महंगे शौक के लिए रेंट पर ली कार छिंदवाड़ा में लूटी सोने की चेन; भोपाल के दो युवक गिरफ्तार सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने उतरे युवक गैस की चपेट में आए एक की मौत दूसरा घायल शुभ वास्तु ग्रीन्स कॉलोनी में बिना अनुमति निर्माण का आरोप कलेक्टर से लेकर टीएनसीपी तक पहुंची शिकायत गांधी जयंती पर जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने थामी झाड़ू स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान शास्त्री जी के आदर्शों से गूंजा परिसर सादगी और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश महंगे शौक और घूमने-फिरने के लिए पैसे जुटाने के इरादे से रेंट पर कार लेकर छिंदवाड़ा में चेन स्नैचिंग करने वाले दो युवकों और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली टीआई आशीष धुरवेय ने बताया कि 18 सितंबर की शाम चंदनगांव से घर लौट रहे युवक की डीडीसी कॉलेज के पास करीब 20 ग्राम सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रेम उर्फ शुभम राठपा (21) और राघवेन्द्र उर्फ सन्नी सिंह (30) दोनों निवासी भोपाल को एक अन्य बालक के साथ सौसर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने 17 सितंबर को इंदौर से बिना ड्राइवर की ओरा कार रेंट पर ली और उसकी नंबर प्लेट बदलकर छिंदवाड़ा पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन और सात लाख रुपये कीमत की रेंटल कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक प्रेम पर पांच और राघवेन्द्र पर चार पूर्व अपराध दर्ज हैं। मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। नए बने सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर उतरना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हो गया। तामिया थाना क्षेत्र के कुर्सीढाना गांव में शुक्रवार को टैंक के भीतर उतरते ही दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान मोहन पिता जोगीलाल कुमरे (35) की मौत हो गई। वहीं दियालाल धुर्वे (36) का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां तामिया में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है बताया जा रहा है कि दोनों युवक सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर गए थे। कुछ देर बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी और जी मिचलाने की शिकायत हुई जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए। प्रारंभिक तौर पर बंद टैंक के भीतर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी को हादसे की वजह माना जा रहा है हालांकि मौत का वास्तविक कारण जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगा घर बनाने के लिए लोग जिंदगी भर की कमाई लगा देते हैं लेकिन जब उसी घर की सुरक्षा पड़ोसी के निर्माण कार्य से खतरे में पड़ने लगे तो चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला गुरैया स्थित शुभ वास्तु ग्रीन्स कॉलोनी से सामने आया है जहां कॉलोनीवासियों ने एक रो-हाउस में कथित तौर पर बिना अनुमति तोड़फोड़ कर एलिवेशन बदलने और दूसरी मंजिल पर निर्माण किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि कॉलोनी के मकान आपस में जुड़े हुए हैं और संबंधित मकान में पिछले 10 से 15 दिनों से चल रहे निर्माण कार्य के कारण आसपास के मकानों की दीवारों पर भी असर पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रो-हाउस भवन करीब 10 से 12 वर्ष पुराना है ऐसे में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ से संरचना की मजबूती प्रभावित होने की आशंका है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायती राज संचालनालय सहित जिला प्रशासन जनपद व जिला पंचायत टीएनसीपी और रेरा को प्रतियां भेजते हुए निर्माण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की जाएगी। गांधी जयंती के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जिलेभर में स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला अस्पताल गेट नंबर-1 से शुरू हुए मुख्य स्वच्छता अभियान में सांसद विवेक बंटी साहू महापौर विक्रम अहके कलेक्टर हरेंद्र नारायन एसपी अजय पांडेय जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार निगम आयुक्त सीपी राय सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू थामकर मुख्य सड़क की सफाई की। इसके बाद फव्वारा चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एमएलबी स्कूल परिसर के सामने पार्क में पौधारोपण किया गया। मेजर अमित ठेंगे चौक पर कार्यक्रम के समापन अवसर पर नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त परिसर का संदेश दिया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया और सांसद साहू ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर की शपथ दिलाई। अभियान में नगर निगम अमले के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सामाजिक संगठन जन अभियान परिषद युवा एवं नागरिकों ने सहभागिता की। गाड़ी पर पानी डालने को लेकर विवाद नाबालिग से मारपीट करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज शहर के छोटी बाजार स्थित राम मंदिर के पास कार पर गंदा पानी डालने की बात को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि फरियादी के परिवार ने अपनी कार छोटी बाजार में राम मंदिर के पास खड़ी की थी। कार पर किसी के द्वारा पानी डाल दिए जाने पर जब उसने विरोध जताया तो वहीं पास का रहने वाला आरोपी टींकल चरणागत नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपी टींकल ने ईशांत के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में नाबालिग के मुंह पर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टींकल चरणागर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस के तत्वावधान में महात्मा गांधी चौक पर कांग्रेसजनों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने गांधीजी के विचारों और अहिंसा के सिद्धांत को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कांग्रेसजनों ने गांधी गंज स्थित गांधी प्रतिमा तथा छोटा तालाब स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न विभागों प्रकोष्ठों एवं अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रनायक लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छिंदवाड़ा में विशेष समारोह आयोजित कर उनके सादगी ईमानदारी अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। वर्ष 2009 से लगातार आयोजित हो रहा यह आयोजन अब भव्य रूप ले चुका है।। समिति से जुड़े सदस्यों और परिवार के सहयोग से आयोजन को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। समारोह का उद्देश्य शास्त्री जी के विचारों को समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। सांसद ने बच्चों से सुनी पोयम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोंदरा के ग्राम राजना में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर नन्हें बच्चों से संवाद किया और उनसे पोयम सुनी। सांसद ने बच्चों को अपने हाथों से टॉफियां व मिष्ठान वितरित किए तथा अभिभावकों से भी चर्चा की। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। सांसद ने कहा कि दूरदराज और आदिवासी अंचलों के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। गांधी जयंती पर गायत्री परिवार ने दिया स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश गांधी जयंती के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वाल्मीकि गुरुद्वारा खिरका मोहल्ला संत रविदास वार्ड में स्वस्थ शरीर स्वच्छ मन और नशा मुक्त समाज थीम पर जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगाभ्यास नशा मुक्ति संकल्प वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान और सामूहिक दीप यज्ञ के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और व्यसन मुक्त जीवन का संदेश दिया गया।