Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Oct-2026

अडाणी 3 साल बाद फिर देश के सबसे अमीर अंबानी को पीछे छोड़ा फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी तीन साल बाद फिर नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ (11270 करोड़ डॉलर) आंकी गई है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति ₹1.99 लाख करोड़ (2070 करोड़ डॉलर) बढ़ी है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी रहे। हालांकि उनकी संपत्ति अब भी उनके 2022 के ₹14.43 लाख करोड़ रुपए (15000 करोड़ डॉलर) के शिखर से नीचे है। बैंकों में हर शनिवार की छुट्टी का दावा फर्जी सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के नाम से जारी एक गजट नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक समेत देश के सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी है।जांच एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने X पर पोस्ट कर इस खबर को फेक बताया है। गांधी जयंती पर शेयर बाजार आज बंद गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार 2 अक्टूबर को आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी।इस छुट्टी की वजह से निवेशक आज दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कोई कामकाज नहीं होगा। सोना इस हफ्ते ₹4000 सस्ता ₹1.48 लाख पर आया सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1.52 लाख रुपए से बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर आ गए हैं। इसकी कीमत में इस हफ्ते करीब 4000 रुपए बढ़ोतरी हुई है। एक किलो चांदी के दाम 11521 रुपए गिरकर 2.21 लाख रुपए पर आ गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 सितंबर को 2.32 लाख रुपए पर थी। वहीं गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को आज बाजार में कारोबार नहीं होगा।