Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Oct-2026

DRM की मौजूदगी में भोपाल स्टेशन पर वसूली भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे स्वच्छता कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भोपाल रेल मंडल के DRM पंकज त्यागी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी परिसर में मौजूद थे। उसी समय पे एंड यूज टॉयलेट काउंटर पर यात्रियों से फ्री यूरिनल के पैसे मांगने और टॉयलेट के तय शुल्क से ज्यादा रकम लेने की शिकायतें सामने आईं। यात्रियों ने मौके के वीडियो भी बनाए। घर के बाहर CCTV कैमरा लगाने पर विवाद: मुरैना के चंद्रपुरा गांव में बुधवार रात CCTV कैमरे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने 25 वर्षीय युवक कृष्ण पाल जाटव के साथ लाठियों से मारपीट कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है। मस्जिद विवाद में उपद्रव फैलाने वाले 100 इंस्टाग्राम ID ब्लॉक उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उपद्रव से जुड़े भड़काऊ और वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट/पेज ब्लॉक करवाए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल सोशल मीडिया गतिविधियों और सीडीआर की जांच कर यह पता लगा रही है कि उपद्रव से पहले और बाद में किन लोगों के बीच संपर्क हुआ था। जल संसाधन-पीएचई में संविदाकर्मियों की भर्ती: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उपयंत्री (सब इंजीनियर) पदों की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर दिया है। अब पात्र संविदा कर्मियों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है। MP से 2-3 दिन में मानसून की विदाई मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 2 से 3 दिन में हो सकती है। IMD (मौसम केंद्र) ने यह संकेत दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक 3 दिन तक नमी की वजह से बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है। इधर एमपी में मानसूनी पीरियड खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का पीरियड 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। आखिरी एक सप्ताह में अति भारी या भारी बारिश नहीं हुई।