Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Sep-2026

शेयर बाजार में तेजी सेंसेक्स 275 अंक चढ़ा भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 30 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 275 अंकों की बढ़त के साथ 72 हजार 800 के पार कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 20 अंक चढ़कर 22 हजार 750 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में मीडिया और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि फार्मा और मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली हावी है। इसके अलावा आज से बाजार में दो नए आईपीओ भी निवेशकों के लिए खुल गए हैं। वॉट्सऐप बिजनेस पर कल से लगेगा चार्ज आम यूजर्स पर असर नहीं वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए 1 अक्टूबर से नए चार्ज लागू होने जा रहे हैं। अब तक ग्राहक के मैसेज करने के बाद कंपनियां 24 घंटे के भीतर ऑर्डर कन्फर्मेशन डिलीवरी अपडेट और ट्रैकिंग लिंक जैसे यूटिलिटी मैसेज मुफ्त में भेज सकती थीं लेकिन अब इन पर शुल्क देना होगा। हालांकि ग्राहकों के सवालों के जवाब देने के लिए कंपनियों को हर वॉट्सऐप नंबर पर हर महीने 1 हजार सर्विस मैसेज मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद प्रत्येक मैसेज पर चार्ज लगेगा। यह बदलाव मुख्य रूप से वॉट्सऐप बिजनेस एपीआई का इस्तेमाल करने वाली बड़ी कंपनियों पर लागू होगा। आम यूजर्स और छोटे कारोबारियों के वॉट्सऐप बिजनेस ऐप पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रम्प ने AI को दिया सुपर इंटेलिजेंस नाम टेक कंपनियों ने किया समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को सुपर इंटेलिजेंस यानी SI नाम देने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। मंगलवार को व्हाइट हाउस में गूगल मेटा ओपनएआई एंथ्रोपिक एनवीडिया और एक्स-एआई समेत बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक हुई। इस दौरान AI की सुरक्षा और निगरानी को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ट्रम्प ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बनावटी कहना सही नहीं है और यह इंटरनेट से भी बड़ी तकनीक है। उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच AI की प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल अमेरिका इस दौड़ में आगे है। बेबी फूड के नियम सख्त पैकेट पर मां के दूध का संदेश अनिवार्य महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने शिशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्मूला मिल्क और बेबी फूड को लेकर नए सख्त नियम जारी किए हैं। अब इन उत्पादों के पैकेट पर बच्चे के लिए मां का दूध सबसे अच्छा आहार है लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पैकेट पर मां या बच्चे की तस्वीर लगाने पर भी रोक रहेगी। नए नियमों के तहत बेबी फूड के विज्ञापन मुफ्त सैंपल गिफ्ट कूपन कैशबैक और सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर प्रमोशन की भी अनुमति नहीं होगी। ये नियम निर्माताओं से लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक लागू होंगे। महाराष्ट्र FDA के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ईरान की मुद्रा रिकॉर्ड निचले स्तर पर एक डॉलर के लिए देने पड़ रहे 25 लाख रियाल ईरान की मुद्रा रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को एक डॉलर की कीमत करीब 25 लाख ईरानी रियाल तक पहुंच गई। युद्ध शुरू होने से पहले 27 फरवरी को एक डॉलर की कीमत करीब 17 लाख रियाल थी। इस तरह पिछले सात महीनों में ईरानी मुद्रा की कीमत में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। ईरान के केंद्रीय बैंक की आधिकारिक विनिमय दर करीब 16 लाख 50 हजार रियाल प्रति डॉलर है लेकिन आम लोगों को खुले बाजार की ऊंची दर पर डॉलर खरीदना पड़ रहा है। युद्ध अमेरिकी प्रतिबंध और ईरानी तेल पर लगी नाकाबंदी को मुद्रा में गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है। इससे ईरान की विदेशी मुद्रा आय और डॉलर की उपलब्धता प्रभावित हुई है।