Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Sep-2026

जोश में हो गई बड़ी गलती दोनों हाथ छोड़कर बुलेट चलाते दिखे BJP विधायक VIDEO वायरल होने पर दी सफाई मध्य प्रदेश की कालापीपल विधानसभा से BJP के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें विधायक जी बाइक चलाते समय हैंडल से दोनों हाथ छोड़कर हवा में लहराते हुए नजर आ रहे हैं. मामला सामने आने और विपक्षी दल कांग्रेस की घेराबंदी के बाद विधायक ने तुरंत अपना एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी गलती मानी है और जनता से बिना शर्त माफी मांगी है. राहुल गांधी 13 दिन में दूसरी बार आएंगे मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौतों के बीच राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे। वे बैहर और बिरसा के प्रभावित आदिवासी इलाकों में जाकर मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। बालाघाट में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 32 बच्चों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी का 13 दिन में मध्यप्रदेश में यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 19 सितंबर को इंदौर आए थे। यहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम से पहले उन्होंने लिखा था- 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी कुपोषण मौतें हो रही हैं लेकिन कार्रवाई सुस्त रही। सरकार सोती रही। अग्निवीरों को एमपी में वर्दीधारी पदों पर 20% आरक्षण मध्य प्रदेश में सेना से अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी कर चुके युवाओं को वर्दीधारी पदों की भर्ती में 20% आरक्षण मिलेगा। मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को 5 विभागों के वर्दीधारी पदों पर अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके तहत वन विभाग के वनरक्षक गृह विभाग के सामान्य आरक्षक SAF के सशस्त्र आरक्षक जेल विभाग के जेल प्रहरी और आबकारी विभाग के आबकारी आरक्षक पद शामिल हैं। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि इन पदों पर अग्निवीरों को 20% आरक्षण दिया जाएगा। अभी वर्दीधारी पदों की भर्ती में होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण का प्रावधान है। MP में 103 पंचायत पदों के लिए हुआ मतदान मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को 103 पदों पर मतदान हुआ। वहीं आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी वोटिंग कराई गई। इस तरह कुल 104 पदों के लिए मतदान हुआ। सुसनेर में भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। यहां वार्ड-7 स्थित मतदान केंद्र पर EVM को लेकर करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। AI वीडियो अब पुलिस जांच के केंद्र में मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को गिराए जाने के नाम पर फैलाए गए AI वीडियो अब पुलिस जांच के केंद्र में हैं. पुलिस का कहना है कि इन फर्जी वीडियो में मस्जिद को पूरी तरह गिराते हुए दिखाया गया जबकि असल मामला सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के सिर्फ एक हिस्से को हटाने का है. इन वीडियो और दूसरे भड़काऊ पोस्ट के फैलने के बाद बड़ी भीड़ मस्जिद के बाहर जुटी और बाद में पुलिस के साथ झड़प हो गई. CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: कल कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे भोपाल समेत प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में जिले के बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने जिला स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।