Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Sep-2026

भोपाल के चूनाभट्टी क्षेत्र में आज डम्पर चालकों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर वाहन खड़े कर चक्काजाम कर दिया जिससे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। ​एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें उचित समझाइश दी जिसके बाद चालकों ने अपने ट्रक हटाकर रास्ता खोल दिया। ​ चालकों की मांगें मुख्य रूप से माइनिंग विभाग से जुड़ी हैं जिसके संबंध में उन्होंने पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। इस विषय पर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा जारी है और जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा।