Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Sep-2026

बैहर-बिरसा में मौसमी बीमारियों का कहर 10 वर्षीय बच्चे की मौत धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी आधी रात गूंजे जय कन्हैया लाल के जयघोष ट्रेन की लेट लतीफी से यात्रा परेशान दो घंटा देरी से पहुंची मुकमाटी बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में मलेरिया और मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इसी बीच अतरिया पंचायत के आरामटोला निवासी 10 वर्षीय गजेंद्र मरकाम की गुरुवार रात मसीहाटोला में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में बच्चे के मलेरिया से पीड़ित होने की बात सामने आई है हालांकि मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के बाद ही होगी। परिजनों के अनुसार गजेंद्र पिछले कुछ दिनों से बीमार था और मंगलवार को उसका निजी उपचार कराया गया था। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। गजेंद्र तीन भाइयों में से एक था और कुछ महीनों से माता-पिता के साथ मसीहाटोला में मौसा के घर रह रहा था। मलाजखंड थाना क्षेत्र में लगातार विवाद और मारपीट की घटनाओं के बीच एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। 1 सितंबर को हुए विवाद में रामकुमार वर्मा के सिर पर लोहे के सॉकपार से कथित तौर पर हमला किया गया। FIR के अनुसार आरोपी सुनील भटनागर द्वारा वार किए जाने के बाद रामकुमार के सिर से खून निकलने लगा। घायल को पहले मलाजखंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर चोट के चलते परिजन उन्हें गोंदिया केयर हॉस्पिटल ले गए। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने जांच के बाद सिर की गंभीर चोट को देखते हुए ऑपरेशन किया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुराने विवादों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भादों मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर 4 सितंबर को शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में आकर्षक सजावट कर श्रीकृष्ण की मनोहारी प्रतिमाएं स्थापित कीं और पूजा-अर्चना की। रात में भजन-कीर्तन और रतजगा हुआ। मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाकर आरती की गई और पारणा झुलाया गया। शहर के वार्ड नंबर 16 गुजरी बाजार स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर और नए श्रीराम मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। जन्माष्टमी को लेकर मूर्तिकारों और बाजारों में प्रतिमाओं व पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ रही। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष गूंजते रहे। बालाघाट. रेल्वे प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा व सुगम यात्रा देने में कारगर साबित नहीं हो रहा है। आए दिन ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान है। जिलेवासियों की इंदौर भोपाल सीधी रेल चलाए जाने की मांगों पर रेल्वे प्रशासन अमल नहीं कर रहा है। बता दें कि जबलपुर से रायपुर तक हर दिन चलने वाली मुकमाटी (इंटरसिटी) ट्रेन करीब दो घंटा देरी से बालाघाट पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशन पर ट्रेन आने का काफी समय तक इंतजार करते रहे। वहीं जबलपुर से रायपुर तक यात्रा करने वाले यात्री में सफर में परेशान होते रहे। रेल्वे प्रशासन द्वारा ट्रेनों को सही समय पर निर्धारित शेड्यूल में नहीं चलाया जा रहा है। कई बार समय पर ट्रेन चलाए जाने की मांगों को लेकर जिलेवासियों द्वारा ब्राडगेज संघर्ष समिति के नेतृत्व में रेल्वे विभाग को ज्ञापन भी दिया गया है। ग्राम भूतना स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं गांव की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान बाल कृष्ण का मनमोहक स्वरूप सजाया गया जिसकी ग्रामीणों एवं बच्चों ने पूजा-अर्चना की। वहीं गौशाला में गौ माता का पूजन एवं सेवा भी की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।