Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Sep-2026

मेरे बांके बिहारी लाल...’ गूंजा तो झूम उठा छिंदवाड़ा ‘माधवास बैंड’ की भक्ति प्रस्तुति ने बांधा समां 4 घंटे 45 मिनट देरी से पहुंची पातालकोट एक्सप्रेस यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार EWS प्रमाण पत्र पर घिरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा 93 हजार रुपये जमा कर छोड़ी सरकारी नौकरी पलटे ट्रक को उठाने पहुंची क्रेन भी पलटी चालक घायल मानव पिरामिड से नीचे गिरा गोविंदा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला गौली समाज द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पूरा शहर कृष्ण भक्ति के रंग में नजर आया। पुलिस ग्राउंड से ध्वज पूजन और गौपूजन के बाद श्रीकृष्ण-राधा की आकर्षक झांकियों ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य रैली निकाली गई जिसका शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। रैली कलेक्ट्रेट के सामने मैदान पहुंची जहां वृंदावन के प्रसिद्ध ‘माधवास’ बैंड की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय कर दिया। गायक नवल किशोर निमाई दास और गायिका नंद रानी गोपी दास ने जैसे ही ‘मेरे बांके बिहारी लाल... तुम इतना न करियो श्रृंगार...’ भजन की प्रस्तुति दी श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या रही। आयोजन में सांसद बंटी विवेक साहू महापौर विक्रम अहाके विधायक सुनील उइके सहित भाजपा-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में गौली समाज के लोग शामिल हुए। फिरोजपुर से सिवनी के बीच संचालित पातालकोट एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 4 घंटे 45 मिनट की देरी से छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची जिससे सुबह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन को सुबह करीब 5 बजे छिंदवाड़ा पहुंचना था लेकिन शुक्रवार को यह सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों तक परेशान होते रहे। पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से सिवनी के बीच संचालित होती है और छिंदवाड़ा इसके प्रमुख स्टेशनों में शामिल है पांढुर्णा तहसील के सिराठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेश गोन्नाडे ने EWS प्रमाण पत्र को लेकर चल रही जांच के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने त्यागपत्र का कारण पारिवारिक समस्या बताया है लेकिन मामले को करीब एक माह पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोपली द्वारा की गई शिकायत और उसके बाद शुरू हुई जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. जितेश का चयन वर्ष 2023 में MPPSC के माध्यम से EWS कोटे में हुआ था। शिकायत में उनके EWS प्रमाण पत्र की पात्रता पर सवाल उठाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भर्ती और प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की थी। वहीं 17 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके पिता एवं पूर्व CMHO डॉ. नरेश गोन्नाडे के निलंबन के निर्देश दिए थे। इस्तीफा देने से पहले डॉ. जितेश ने सरकारी प्रक्रिया के तहत करीब 93 हजार रुपये ट्रेजरी में जमा कराए हैं। जांच के बीच अचानक इस्तीफा और राशि जमा किए जाने से पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमरबाड़ा-हर्रई मुख्य मार्ग पर सलेया डिपो के पास गुरुवार को पलटे ट्रक को सीधा करने पहुंची क्रेन असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में क्रेन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से क्रेन स्लिप हुई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हिंदुत्व रक्षा समिति के तत्वावधान में राजीव गांधी प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में लगातार 16 वें वर्ष विशाल ईनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष पिंचू बैस ने बताया कि आदरणीय कमलनाथ एवं नकुलनाथ की प्रेरणा से पिछले 15 वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष 51 फीट ऊंचाई पर बांधी गई मटकी फोड़ने के लिए आमला की डीजे बॉयज लिंगा की मां अंजनीपुत्र क्लब बदनूर की मां खेड़ापति क्लब और दमुआ की एकता स्पोर्टिंग क्लब की टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में दमुआ की एकता स्पोर्टिंग क्लब ने मटकी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया और 55555 रुपए नकद पुरस्कार के साथ आकर्षक ट्रॉफी जीती... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दादाजी धूनी वाले मंदिर के पास रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। मटकी फोडऩे के लिए बनाए गए ऊंचे मानव पिरामिड पर चढ़ा एक युवक अचानक संतुलन बिगडऩे से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि युवक नीचे लगाए गए रेत के ढेर पर गिरा जिससे गंभीर चोट होने से बच गई। हादसे में जुन्नारदेव निवासी कुशल यादव को कमर और हाथ में चोट आई है। कुशल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जुन्नारदेव से छिंदवाड़ा पहुंचा था। मानव पिरामिड के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा। युवक के गिरते ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और आयोजन समिति के सदस्यों ने तत्काल घायल युवक को संभाला। आयोजन स्थल पर पहले से एंबुलेंस की व्यवस्था होने के कारण कुशल को बिना देरी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है श्री राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव आज रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव यादव समाज द्वारा पुराना नरसिंहपुर नाका स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बच्चों की रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता के साथ को भजन संध्या हुई । रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया दोपहर 12 बजे कृष्ण की झांकी के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली। चारफाटक में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’ रेनी धाम फाइटर्स ने जीती 51 हजार की मटकी चारफाटक स्थित दूनी वाले मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 15वीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले सहित बाहर की गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया। रेनी धाम फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।