बालाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बच्चों की दुखद मौतों के बाद अब भोपाल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है ताकि राजधानी व आसपास के इलाकों में ऐसी कोई स्थिति न बने। इसी को लेकर 1250 अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन ने बयान जारी कर पूरी कार्ययोजना साझा की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बच्चों के नियमित टीकाकरण की व्यवस्था को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है तथा छूटे हुए बच्चों को ट्रैक करने के लिए मोबाइल नंबरों के जरिए अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। साथ ही बारिश के मौसम में फैलने वाले खसरा मलेरिया डायरिया और डेंगू से निपटने के लिए ओपीडी-आईपीडी आइसोलेशन वार्ड विशेष मच्छरदानी युक्त बेड और जीवन रक्षक दवाइयां पूरी तरह तैयार रखी गई हैं