Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Aug-2026

चुनावी साल और शिक्षा विभाग की तैयारियों के बीच युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने प्रमोशन और रिटायरमेंट के बाद खाली हुए पदों का हिसाब लगाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने उच्च और माध्यमिक स्तर पर खाली पदों की पूरी रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि शिक्षकों के प्रमोशन और इस साल होने वाले रिटायरमेंट के बाद यह आंकड़ा 10000 से काफी आगे जा सकता है। बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार का एक बड़ा अवसर साबित होगा जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।