Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Aug-2026

रिश्तों की डोर से बंधा परिवार चार पीढ़ियों ने साथ मनाया रक्षाबंधन रक्षाबंधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने हजारों बहनों से बंधवाई राखी जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश 5 आरोपी पकड़े; 4.22 लाख का मशरूका जब्त अस्पताल से छुट्टी के बाद बिगड़ी तबीयत 8 माह की गर्भवती की मौत शिव मंदिर बड़ा कुआं गुलाबरा का मालवी परिवार रक्षाबंधन का पर्व चार पीढ़ियों के साथ मनाकर पारिवारिक एकता और रिश्तों की मिसाल पेश कर रहा है। कभी परिवार के पांच भाई और एक बहन मिलकर रक्षाबंधन मनाते थे लेकिन समय के साथ परिवार बढ़ता गया और अब उनकी अगली पीढ़ियां भी इस परंपरा का हिस्सा बन गई हैं। रक्षाबंधन पर परिवार की बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। इसके बाद सभी सदस्य एक साथ खुशियां साझा करते हैं। बदलते दौर में संयुक्त परिवारों के कम होते चलन के बीच मालवी परिवार की यह परंपरा रिश्तों के मजबूत जुड़ाव का संदेश दे रही है। रक्षाबंधन पर्व पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कुसमेली टेकड़ी पुराना बैल बाजार और प्रथम विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों हिंदू और मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया। सांसद ने बहनों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया और सगुन के रूप में उपहार भी दिए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लखपति दीदी और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। मुस्लिम बहनों ने तीन तलाक कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी सांसद को रक्षा सूत्र बांधा। उमरानाला चौकी पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 2650 रुपये नगद सहित एक स्कूटी और चार मोटरसाइकिलें जब्त की हैं जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख 22 हजार 650 रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन डीएसपी रामेश्वर चौबे एवं मोहखेड़ थाना प्रभारी संजय भलावी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू और टीम द्वारा की गई अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के धसनवाड़ा गांव में 21 वर्षीय 8 माह की गर्भवती महिला क्रांति चंचलेश वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल अमरवाड़ा में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। गुरुवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा भेजा गया है जहां तीन डॉक्टरों की टीम पीएम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान मक्का-मूंगफली की फसलें चौपट अजनिया क्षेत्र में पिछले 8 से 10 दिनों से जंगली सूअरों के झुंड खेतों में घुसकर मक्का और मूंगफली की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के अनुसार फसल तैयार होने से पहले ही खेतों में काफी नुकसान हो चुका है। किसान पुरुषोत्तम यदुवंशी और अजय चौधरी ने बताया कि दिन-रात जंगली सूअर खेतों में पहुंच रहे हैं जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। किसानों ने वन एवं राजस्व विभाग को सूचना देकर सर्वे कराने और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने राजस्व विभाग की टीम के साथ खेतों का निरीक्षण करने की बात कही है। सलाखों के पीछे राखी का भावुक मिलन बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र रक्षाबंधन पर जिला जेल में भाई-बहन के स्नेह का भावुक नजारा देखने को मिला। सैकड़ों बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखें नम हो गईं।जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय के निर्देश पर खुली मुलाकात की विशेष व्यवस्था की थी। जेल अधीक्षक प्रतीक जैन ने बताया कि प्रत्येक बहन को भाई से मिलने और राखी बांधने के लिए दस मिनट का समय दिया गया। अब तक 100 से अधिक मुलाकातें हो चुकी हैं जबकि 200 से 300 और बहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। खास बात यह रही कि राखियां आरती की थालियां और कुमकुम जिला जेल की महिला बंदियों ने स्वयं तैयार किए।