देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और CEO कार्यालय के निर्देशों पर जिले में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) जारी है। जिले में 5.47 लाख मतदाताओं के विवरण में विसंगतियां या अनमैप्ड जानकारी चिह्नित की गई थी। इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर दावों और आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है जो अब अंतिम चरण में है। साथ ही फॉर्म 6 7 और 8 के जरिए नए नाम जोड़ने हटाने और संशोधन की प्रक्रिया भी ERO और AERO स्तर पर चल रही है। प्रशासन के अनुसार प्रक्रिया की प्रगति संतोषजनक है। देहरादून स्थित उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में सोमवार को बीएएमएस 2019-2022 बैच के छात्रों ने परीक्षा परिणाम जारी करने और लंबित परीक्षाएं जल्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध में तीन छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और कुलसचिव से मौके पर वार्ता की मांग करते हुए एक घंटे का अल्टीमेटम दिया। छात्रों का आरोप है कि कई विद्यार्थियों के परिणाम करीब ढाई साल से लंबित हैं जिससे उनकी आगे की परीक्षाएं और करियर प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों ने समय पर परिणाम न मिलने पर नाराजगी जताई। एक महीने में यह दूसरी बार है जब छात्रों ने टंकी पर चढ़कर विरोध किया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी त्योहारों और चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को खाद्य पदार्थों की जांच और छापेमारी तेज करने तथा शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रक्षाबंधन और चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार मिलावटखोरी स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक है और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रुड़की के मंगलौर का स्वास्थ्य विभाग बरसात के चलते डेंगू वायरल बुखार और मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर अलर्ट हो गया है वहीं अस्पतालों में भारी भीड़ बढ़ने लगी है मंगलौर स्वास्थ्य केंद्र में भी ड़ेंगू को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर कर सभी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है l चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलबहार ने बताया कि ड़ेंगू जैसी बीमारी से बचने के लिए सभी लोगो को पहले से ही सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि ड़ेंगू के मच्छर हमेशा साफ पानी मे पनपते है तो कहीं भी अपने घर मे साफ पानी इक्कठा ना होने दे और यह मच्छर हमेशा दिन के वक्त ही काटते है तो सभी लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मंगलौर सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र में डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए सभी प्रयाप्त सुविधाएं उपलब्ध है l देहरादून में हुड़दंगियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए दून पुलिस ने 24 अगस्त की रात ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक चलाया। एसएसपी के निर्देश पर शहर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में 700 से अधिक वाहनों की चेकिंग तथा 900 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 34 अन्य वाहन सीज हुए। पुलिस ने 53 चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर 32500 रुपये जुर्माना वसूला और 47 वाहनों के कोर्ट चालान किए। रात में घूम रहे 57 संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा 84 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 21750 रुपये जुर्माना वसूला गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई और इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी। धामी कैबिनेट ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है इसके तहत सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए सरकार अब समर्पित प्रकोष्ठ बनाएगी इसके लिए 6 पदों के साथ अलग सेल का गठन होगा। इसके साथ ही कैबिनेट में विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगी है जिसमें उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य समान वेतन सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी और 1320 मेगावाट के पावर प्लांट का जिम्मा अदानी ग्रुप को सौंपने जैसे अहम फैसले शामिल हैं। मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी। रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के सोहलपुर गांव से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापा मारा है छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से करीब ढाई कुंतल मिलावटी मिठाइयां बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में गंदगी के बीच सफेद रसगुल्ला छेना रसगुल्ला और मिल्क केक तैयार किया जा रहा था वहीं रसगुल्लों से भरे कई टीनों में मक्खियां भी पाई गईं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों मिठाइयों के तीन-तीन सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं गढ़वाल मंडल के डिप्टी कमिश्नर आरएस रावत ने कहा कि मौके पर मिली संदिग्ध मिठाइयों को नष्ट कराया गया है और फैक्ट्री का काम बंद कराने के लिए विभाग की ओर से नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। फिलहाल सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मिठाइयों में किस तरह की मिलावट की गई थी l