एमपी में अब हर शुक्रवार को चलेगा जन विश्वास अभियान सीएम मंत्री और कलेक्टर-कमिश्नर फील्ड में जाएंगे दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को मिले समर्थन के बाद अब एमपी सरकार राज्य में युवाओं और आमजनों की समस्या का त्वरित निदान करने के लिए हर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत करेगी। हर शुक्रवार को इस अभियान के दौरान न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कलेक्टर और अन्य मैदानी अधिकारी फील्ड में जाएंगे और लोगों की समस्याओं को जानकर समाधान करेंगे। इसके लिए मंत्रियों को भी प्रभार के जिलों में जाने के लिए कहा गया है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अभियान की शुरुआत की जानकारी आज कैबिनेट बैठक के दौरान दी। 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण को गति देने के लिए लगभग 2 हजार 480 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। बैठक में खेल गतिविधियों सिंचाई महिला सशक्तिकरण सूचना प्रौद्योगिकी और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई गई। बैरिकेड तोड़ भोपाल में घुसे किसान मध्यप्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की किसान क्रांति पैदल यात्रा मंगलवार शाम भोपाल पहुंच गई। 11 मील बायपास पर पुलिस और किसानों के बीच बैरिकेडिंग को लेकर धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद किसान बैरिकेड हटाकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ गए। किसान नेताओं का कहना है कि वे मुख्यमंत्री आवास के सामने डेरा डालेंगे और मांगें पूरी होने तक वापस नहीं लौटेंगे। सावन में कावड़ यात्रा में हर 15-20Km में मिलेगा भोजन मध्य प्रदेश में सावन के दौरान निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को हर 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में भोजन प्रसादी मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा बैठक में यह निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केंद्रों की व्यवस्था भी की जाए। MP में 8 IAS अफसरों के तबादले मध्य प्रदेश सरकार ने 8 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव 2016 बैच की IAS अधिकारी मिशा सिंह की पोस्टिंग को लेकर किया गया है। दो दिन पहले जारी तबादला सूची में उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया था लेकिन अब संशोधित आदेश में उनकी पोस्टिंग अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल कर दी गई है। साथ ही शहडोल छतरपुर और बालाघाट में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। वहीं खाद्य तकनीकी शिक्षा और सामान्य प्रशासन विभाग में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इंदौर के सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका इंदौर के क्रिकेटर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। सारांश के पिता भी रणजी क्रिकेटर रह चुके हैं। चयन के बाद परिवार और खेल जगत में खुशी का माहौल है। इसे मध्यप्रदेश क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। भोपाल में बादल मुरैना में तेज पानी गिरा मध्य प्रदेश में ट्रफ समेत दो मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं। भोपाल में सुबह से कभी धूप कभी बादल की स्थिति बनी हुई है। मुरैना में तेज पानी गिरा। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों- सतना कटनी उमरिया मंडला डिंडौरी सिवनी रायसेन और बैतूल में भारी बारिश यानी हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।