Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Jul-2026

पुलिस चौकी में होमगार्ड जवान ने लगाई फांसी परिसर के कबाड़ कक्ष में फंदे से लटका मिला शव 80 फीसदी दिव्यांग की गुहार पर तत्काल एक्शन सीईओ ने मौके पर दिए निर्देश अंधेरे में डूबी कॉलोनीरहवासियों ने खोला मोर्चा दूध पनीर और खोआ के नमूने जांच के लिए भेजे खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई प्लास्टिक के थैले में छिपा कर ले जा रहे थे गांजा दो आरोपी गिरफ्तार जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की अंबाड़ा पुलिस चौकी में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। चौकी में पदस्थ होमगार्ड सैनिक दिलीप बाथरे ने चौकी परिसर के विश्राम कक्ष के समीप स्थित पुराने कबाड़ कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह चौकी परिसर में दिलीप बाथरे का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही एसडीओपी सोनम पाटिल थाना प्रभारी जे. मसराम एवं उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कराई।घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है। शहर के शंकर चौक गुरैया निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग चिंधुजी कराड़े ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से पेंशन राशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ बंद होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कई बार आधार अपडेट कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली जिससे बीते नौ माह से पेंशन भी बंद है और आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आधार अपडेट और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए ताकि हितग्राही को शीघ्र शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। शहर के वार्ड क्रमांक 48 स्थित रघुवरश्रीपुरम कॉलोनी में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से रहवासी परेशान हैं। अंधेरे के कारण लोगों को रात में आवागमन में दिक्कत के साथ सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम और बिजली विभाग से स्ट्रीट लाइटें तत्काल चालू कराने की मांग की है। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को जिला कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गोकुल डेयरी खापाभाट शिवोम एग्रो इंडस्ट्री खजरी तथा अमरवाड़ा दूध संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध के पांच खोआ का एक और पनीर का एक नमूना सहित कुल सात नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत अमरवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गढ़ा दरयाव निवासी धनलाल विश्वकर्मा (21) और अभिषेक विश्वकर्मा (22) को 2.012 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत का गांजा और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा शिक्षक कॉलोनी छिंदवाड़ा निवासी अंकित नागेश से खरीदना स्वीकार किया जिसके आधार पर पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। निर्माण कार्यों में देरी पर कलेक्टर सख्त गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर बड़े निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नए शैक्षणिक अस्पताल नवीन जेल कॉम्प्लेक्स सहित अन्य परियोजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग करने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी और ठेकेदार की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए डिजिटल राजस्व नक्शे की खामियों से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश जिले की जुन्नारदेव तहसील के ग्राम पंचायत दातलावादी में GIS आधारित डिजिटल राजस्व नक्शे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2024-25 में तैयार नक्शे में तकनीकी त्रुटियों का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई मकानों और जमीनों को वास्तविक स्थिति से अलग दर्शाया गया है जिससे भविष्य में सीमांकन और भूमि स्वामित्व संबंधी विवाद की आशंका है। ग्रामीणों ने पुराने राजस्व अभिलेख GIS डेटा और ग्राउंड वेरिफिकेशन के आधार पर जिला स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई एवं नक्शे में आवश्यक सुधार की मांग की है। बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने अतारिया सबस्टेशन से जोड़ने की उठाई मांग ग्राम पंचायत ओझलढाना के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ओझलढाना को नए पावर हाउस से जोड़ने के बजाय अतारिया सबस्टेशन से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान पावर हाउस पर लगभग 80 गांवों का लोड होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ओझलढाना को अतारिया सबस्टेशन से जोड़ा जाए ताकि क्षेत्र में निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। वाहन जांच में मिली खामियां10 पर कार्रवाई कर वसूले 81 हजार परिवहन विभाग ने मंगलवार को सांवरी-उमरेठ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर करीब 30 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान दस्तावेजों ड्राइविंग लाइसेंस ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों का निरीक्षण किया गया। जांच में अनियमितता मिलने पर 10 वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 81 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर 24 घंटे की अखंड रामसत्ता शहर के वार्ड क्रमांक 29 स्थित ढीमरीपुरा के सिंह वाहिनी पदमा देवी माता मंदिर में अच्छी बारिश सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर 24 घंटे की अखंड रामसत्ता का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में प्रतिनिधित्व की मांग रघुवंशी समाज ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्रीय सकल रघुवंशी समाज ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्रीराम रघुवंशी वंश से थे इसलिए न्यास में रघुवंशी समाज के कम से कम पांच प्रतिनिधियों को शामिल कर समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। समाज के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।