600 करोड़ के डबल मनी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार हरिद्वार से 8 आरोपी दबोचे बैहर चोरी कांड का खुलासा महिला समेत 11 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख बरामद नीट परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन जिले के बहुचर्चित 600 करोड़ रुपये के डबल मनी घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आरोपी सोमेंद्र कंकरायने को उसके सात साथियों के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2016 से 2019 के बीच डबल मनी योजना के नाम पर लोगों से बड़े पैमाने पर निवेश कराया गया। वर्ष 2022 में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस पिछले छह माह से नागपुर भोपाल और हरिद्वार में लगातार दबिश दे रही थी। पूरे मामले में अब तक 43 से अधिक आरोपी चिन्हित किए जा चुके हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिससे घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है। जिले के बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम खोलवा में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बालाघाट जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 9 और महाराष्ट्र के भंडारा जिले के 2 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं जबकि पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि 10 जुलाई को कमलेश राहंगडाले ने घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर नकदी और मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी आदित्य मिश्रा के अनुसार पीड़ित का ड्राइवर ही मुख्य सूचनाकर्ता था और अंधविश्वास के चलते इस चोरी की साजिश रची गई थी। नीट परीक्षा के पेपरलीक व गड़बड़ी के विरोध में व सोनम वांगचुक को जबरन अनशन से उठाए जाने को लेकर छात्रों द्वारा जिला मुख्यालय में रैली निकालकर कालीपुतली चौक पहुंचकर धरना दिया गया। छात्रों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के शीघ्र इस्तीफे की मांग की गई। छात्रों ने अभिजीत दिपके नेहा बोरा द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को समर्थन देते हुए रैली में शहीद भगतसिंह चन्द्रशेखर आजाद डॉ. भीमराव आम्बेडकर व महात्मा गांधी के पोस्टर हाथ में लेकर शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए कालीपुतली चौक पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नीट के पेपरलीक मामले में सरकार के अडिय़ल रवैय्या के खिलाफ वैज्ञानिक व शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के द्वारा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जंतर मंतर में अनिश्चित कालीन अनशन कर रहे है थे। जिसे असंवेदनशील तरीके से जबरदस्ती पुलिस वालों से उठवाकर अस्पताल में भर्ती कर आवाज को दबाने का कार्य किया गया है। जिसके समर्थन में आम आदमी पार्टी द्वारा शनिवार की शाम बारिश होने के बावजूद भी हनुमान चौक से विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। जहां से कालीपुतली चौक पहुंचकर नुक्कड़ सभा को संबोधित कर केन्द्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वारासिवनी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर १३ मरारी मोहल्ला वारासिवनी निवासी चार बालकों में चंदन नदी में नहाते समय एक की गहरे पानी में चले जाने से १९ जुलाई शनिवार की शाम डूबकर मौत हो गई। मृतक बालक श्रेयांश पिता देवेन्द्र देशमुख का शव दूसरे दिन २० जुलाई की सुबह करीब १४ घंटे बाद घटना स्थल से १०० मीटर दूर पानी से बरामद की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया कि १९ जुलाई की शाम मृतक श्रेयांश मोहल्ले के ही तीन बालकों के साथ चंदन नदी में नहाने गए थे। नहाते समय श्रेयांश गहरे पानी में डूब गया। जिसकी सूचना साथ में नहाने गए बच्चों ने घर में पहुंच अपने व मृतक के परिजनों को दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पद पर शिवम शर्मा को नियुक्त किया गया है। शिवम शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में स्वागत किया गया। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि छात्रों के हित व अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। नीट परीक्षा में की गई गड़बड़ी को लेकर भी नीट छात्रों के साथ सडक़ पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व व जिला संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका बखूबी निवर्हन किया जाएगा। जिले के लालबर्रा में सोमवार को धार्मिक इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया। नगर में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज की भव्य रथ यात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकाली गई। शाम 5 बजे अमोली स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा बस स्टैंड होते हुए मनकामेश्वर मंदिर मानपुर पहुंची जहां महाआरती के साथ इसका समापन हुआ। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस्कॉन मंदिर बालाघाट के प्रभारी रत्नभूषण दास ने बताया कि यात्रा जगन्नाथ पुरी की सनातन परंपराओं के अनुरूप आयोजित की गई। बालाघाट से विशेष रूप से लाया गया 25 फीट ऊंचा रथ श्रद्धा का प्रमुख आकर्षण रहा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर भगवान जगन्नाथ बलदेव और सुभद्रा का भव्य स्वागत किया। महावीर इंटरनेशनल केंद्र लामता द्वारा संचालित शकुन की छांव अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत लामता में जरूरतमंद लोगों को छतरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा ऋतु में जरूरतमंद एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लामता तहसीलदार श्री मयंक मिश्रा लामता थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र चौहान एवं ग्राम पंचायत लामता के सरपंच श्री हुलासमल कोचर उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महावीर इंटरनेशनल केंद्र लामता द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवा गतिविधियां समाज में मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने जरूरतमंद महिलाओं एवं नागरिकों को छतरियां वितरित कर उन्हें वर्षा ऋतु में सुरक्षित रहने का संदेश दिया। क्षेत्र के शांति इंग्लिश स्कूल भौंरगढ़ की स्कूल बस में बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में बैठाकर परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी और सामने आए दृश्यों के अनुसार बस में नौनिहालों को अत्यधिक संख्या में बैठाया जा रहा है जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण दुर्घटना की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान तक उपलब्ध नहीं है जिससे उन्हें असुविधा और जोखिम दोनों का सामना करना पड़ रहा है।