Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Jul-2026

1. बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकते हैं सस्ते मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम-2026 का ड्राफ्ट जारी किया है। प्रस्ताव के मुताबिक अगर किसी ग्राहक को इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है तो उसे डेटा का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ट्राई ने सुझाव दिया है कि टेलीकॉम कंपनियां 7 28 56 और 84 दिन की वैधता वाले केवल कॉल और एसएमएस प्लान भी उपलब्ध कराएं। माना जा रहा है कि ऐसे प्लान मौजूदा पैक्स के मुकाबले 70 फीसदी तक सस्ते हो सकते हैं। फिलहाल ट्राई ने इस मसौदे पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं। 2. E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब हुई तो कंपनियां बदलेंगी पार्ट्स केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2023 से पहले बनी गाड़ियों में E20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण यदि कोई तकनीकी समस्या आती है तो वाहन निर्माता कंपनियां प्रभावित पुर्जों को बिना अतिरिक्त शुल्क के बदलेंगी। सरकार ने इस संबंध में कंपनियों को निर्देश दिए हैं। गडकरी ने यह भी कहा कि E20 ईंधन से गाड़ियों को बड़े नुकसान की खबरें भ्रामक हैं हालांकि उन्होंने माना कि पुरानी गाड़ियों में इस ईंधन के इस्तेमाल से माइलेज कुछ कम हो सकता है। 3. करोड़ों रुपए होने पर भी हर कोई नहीं खरीद सकता फेरारी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सुपरकार कंपनियों में शामिल इटली की फेरारी अपने कुछ लिमिटेड एडिशन मॉडल हर ग्राहक को नहीं बेचती। कंपनी पहले खरीदार की प्रोफाइल कार कलेक्शन और ब्रांड के साथ उसके संबंधों का आकलन करती है उसके बाद ही फैसला लिया जाता है कि कार बेची जाएगी या नहीं। फेरारी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज बुकिंग कराने पर कई मॉडल की डिलीवरी 2028 या 2029 तक मिल रही है। कभी आर्थिक संकट से जूझ चुकी फेरारी आज दुनिया के सबसे प्रीमियम ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में गिनी जाती है। 4. इस सप्ताह सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना करीब 2976 रुपए सस्ता होकर लगभग 1.43 लाख रुपए पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 13468 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई और इसका भाव करीब 2.20 लाख रुपए प्रति किलो रह गया। इससे पहले जून महीने में भी सोने में करीब 15 हजार और चांदी में लगभग 38 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। 5. 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेंगी केंद्र सरकार ने 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है। नए नियम के तहत 30 मिलीलीटर से बड़ी बोतलों वाली ऐसी दवाएं अब केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही खरीदी और बेची जा सकेंगी। यह फैसला दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार ने ड्रग्स रूल्स 1945 में संशोधन करते हुए मेडिकल स्टोर्स को निर्देश दिया है कि वे ऐसी दवाओं की बिक्री का अलग रजिस्टर रखें और उसका रिकॉर्ड कम से कम तीन वर्षों तक सुरक्षित रखें।