राम मंदिर चोरी- रकम कहां छिपाई इसकी जांच होगी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने 24 घंटे की कस्टडी में ले लिया है। पुलिस शुक्रवार सुबह 9 बजे अयोध्या जेल पहुंची। वहां से अविनाश को लेकर प्रतापगढ़ रवाना हो गई।अविनाश मूलरुप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम करता था। अयोध्या में किराए पर रहता था। उसके कमरे से 20 लाख कैश 1000 डॉलर गहने और रामराज कोष लिखा बक्सा मिला था।सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि अविनाश ने चढ़ावे में आए सोने-चांदी के जेवर और रकम ठिकाने लगाई है। पुलिस अविनाश की निशानदेही पर उन-उन जगहों पर जा सकती है। बागेश्वर धाम में हाथ में गदा थामे नजर आए अनंत अंबानी देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम की यात्रा की. यहां पहुंचने के बाद वे पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए. इस दौरान वह धीरेंद्र शास्त्री के साथ पूजा में शामिल हुए. एक वीडियो में अनंत को धीरेंद्र शास्त्री के साथ हाथ में गदा थामे हुए भी देखा गया. सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसलों में AI के फर्जी उदाहरण खतरनाक सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली कानूनी उदाहरणों का इस्तेमाल खतरनाक है। कोर्ट ने इसकी गंभीरता समझाने के लिए कहा कि यह खतरा उतना ही बड़ा है जितना भोपाल गैस त्रासदी में जहरीली (AI) गैस का रिसाव था।जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का फैसला रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। महाराष्ट्र के वाशिम जिले की एक अदालत ने 2011 के हिरासत में मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जे. पी. झापटे ने तत्कालीन रिसोड पुलिस थाने के प्रभारी माधव धांडे समेत 9 पुलिसकर्मियों को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया।यह मामला भेग्या पवार नाम के एक युवक की मौत से जुड़ा है। पवार को चोरी से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए रिसोड पुलिस ने हिरासत में लिया था। हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी। हिमाचल में लैंडस्लाइड गाड़ियां मलबे में दबीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में गुरुवार रात भारी बारिश हुई। किन्नौर के चोलिंग में बारिश के बाद मलबा नेशनल हाईवे पर आ गया। दो गाड़ियां दब गई। राज्य में 49 सड़कें बंद हैं।इधर यूपी में शुक्रवार सुबह 3 बजे लखनऊ बाराबंकी उन्नाव जालौन समेत 5 शहरों में बारिश हुई। पानी घरों में घुस गया। गुजरात के वलसाड में सड़कें पानी में डूब गईं गाड़ियां चलते-चलते बंद हो गईं।