Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Jun-2026

रुड़की के मंगलौर में भीषण गर्मी के बीच बिजली चोरी कर एसी और हीटर चलाने वालों पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस और उपखंड मंगलौर की संयुक्त टीम ने कस्बे में ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम को देखते ही बिजली चोरी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और कई घरों में लोग आनन-फानन अपने केबल हटाई जाने लगे। टीम ने सीमलोनी खोखरा कुवा गाढ़ा कॉलोनी और पठानपूरा क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान 20 घरों में सीधे पोल से कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। NEET-UG पेपर लीक मामले में उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान AICC और कांग्रेस शीर्ष नेता राहुल गांधी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि NEET में हुई धांधली और पेपर लीक की वजह से 10 से ज्यादा छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने NTA की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा 2017 से NTA का गठन हुआ है। ये कोई सरकारी एजेंसी नहीं है ये एक NGO है। इसकी कोई जवाबदेही सरकार की तरफ नहीं है। NTA छात्रों से जो पैसे ले रही है उसका लेखा-जोखा सरकार के पास नहीं है। कांग्रेस का दावा है कि 2017 से अब तक 89 पेपर लीक हो चुके हैं जिनमें से 49 परीक्षाएं दोबारा करानी पड़ीं। उत्तराखंड में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार प्रदेश में अब तक डेंगू के कुल 23 मामले सामने आए हैं। इनमें से 12 मामले देहरादून जिले से जबकि 11 मामले अन्य राज्यों से संबंधित हैं। राहत की बात यह है कि वर्तमान में केवल 3 एक्टिव केस हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और लोगों से साफ-सफाई रखने तथा डेंगू से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी 28 जून से परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है अभियान के तहत कांग्रेस नेता जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियां गिनवाने का काम करेंगे। कांग्रेस के इस अभियान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने कार्यकर्ताओं से संवाद की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस के भीतर आपसी संवाद कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करें हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी युवा संवाद का कार्यक्रम करेगी। नंदा गौरा योजना के तहत गुरुवार को हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से इन बालिकाओं के बैंक खातों में करीब 19.23 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 2025-26 में प्रदेश की 33251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी 2026 को ही योजना का लाभ दिया जा चुका था। हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की कुछ पात्र बालिकाओं की आवश्यक औपचारिकताएं एवं जनपद स्तरीय समिति से अनुमोदन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी जिसके कारण उन्हें उस समय लाभ नहीं मिल पाया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में इन 4098 बालिकाओं को योजना की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में कांग्रेस शासन के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया गया था लेकिन लोकतंत्र सेनानियों के अतुलनीय संघर्ष और बलिदान ने देश के लोकतंत्र को बचाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं संघर्षों की बदौलत आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर खड़ा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों के सपनों के अनुरूप देश का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण मुफ्त राशन योजना हर घर नल से जल उज्ज्वला योजना पक्के मकान किसान सम्मान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सपना आज धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।