Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Jun-2026

मोहन यादवबोले-पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू सब एक ही लाइन में महिदपुर के लोकार्पण समारोह में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और संगठन पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कांग्रेसी कान खोलकर सुन लें महिलाओं के लिए तुमने कभी एक कौड़ी का काम नहीं किया। जब सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों के खातों में पैसे भेजती है तो कांग्रेस के लोग कहते हैं कि महिलाएं उस पैसे से शराब पीती हैं। ऐसे बयान देने वालों को शर्म आनी चाहिए।सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू सब एक ही लाइन में खड़े हैं। पार्टी की कमान नौसिखियों को सौंप दी गई है। अब अगर कोई गाड़ी आगे बढ़ाने की बजाय पीछे ठोक दे तो उसमें हमारा क्या दोष। कांग्रेस अपने कर्मों की सजा भुगत रही है। भोपाल में प्रदर्शन में शामिल 2 कोचिंग टीचर पर FIR भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के सामने वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के साथ धरना दे रहे दो कोचिंग शिक्षकों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। गोविंदपुरा पुलिस ने मंगलवार रात को मामला दर्ज किया है।शिक्षक दिनेश ठाकुर और राकेश काकोरिया इंदौर में कोचिंग का संचालन करते हैं।मामले में टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि डीपीआई कमिश्नर अभिषेक सिंह की शिकायत पर दो नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। दोनों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय एमपी दौरा कल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी जहां से वे सीधे ओंकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगी। 19 जून को वे अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ग्वालियर और श्योपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। RSS को आय-व्यय और फंडिंग का हिसाब देना चाहिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की कानूनी स्थिति वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा उठाए गए सवालों का समर्थन किया है।दिग्विजय ने कहा कि संघ जैसे बड़े संगठन को भी अपने आय-व्यय फंडिंग और कर अनुपालन की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। लोकतंत्र में कोई भी संस्था सवालों और जवाबदेही से ऊपर नहीं हो सकती। भोपाल के अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके की बाजपेयी नगर मल्टी में रहने वाला 6 वर्षीय अंश मैना मंगलवार को लापता हो गया। वह किंडरगार्डन का छात्र है। घटना के समय उसकी मां लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल में भर्ती थीं।बच्चा अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहा था। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। वहीं बुधवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति उसे नादरा बस स्टैंड से होकर रेलवे स्टेशन तक जाता दिखा है। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में ले लिया है। भोपाल में जब्त हुईं 3 करोड़ की 20 कारें भोपाल की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने बुधवार को ट्रैवल्स एजेंसियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की गाड़ियों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 कारें बरामद की हैं। जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने किराये पर ली गई गाड़ियों को अपना बताकर फर्जी तरीके से बेच दिया था। महाराणा प्रताप जयंती पर निकला जुलूस महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के मौके पर राजधानी भोपाल में मेवाड़ के गौरव वीर शिरोमणि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिवाजी महाराज से चौराहे महाराणा प्रताप चौराहे तक जुलूस निकाला गया।इसके बाद रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम का आयोजन जय मेवाड़ राजपूत समाज और श्री प्रताप सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।