Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Jun-2026

चांदनी से मिलाने ई-स्कूटर से भीम नगर बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर कुमारी चांदनी विश्वकर्मा से मिलने ई-स्कूटर से विधानसभा के समीप स्थित भीम नगर बस्ती पहुंचे। ई-स्कूटर पर सवार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं हेलमेट पहना और उनके साथ ई-स्कूटर पर पीछे बैठे विधायक भगवानदास सबनानी ने भी हेलमेट लगाया। मुख्यमंत्री ने कुमारी चांदनी और उनके परिजन से आत्मीय भेंट की और परिजन के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चांदनी की उत्कृष्ट सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिभावान बेटी की पढ़ाई में गरीबी कभी बाधा नहीं बनेगी। कुमारी चांदनी को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। युवा कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने से कांग्रेस में भारी नाराजगी है सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के डॉक्टर मोहन यादव सरकार और भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया ।।। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक एक महिला के साथ अन्याय किया है ।।। निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के सारे पर काम कर रहा है ।।। महाराणा प्रताप का इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग 17 जून को महाराणा प्रताप की जयंती है उनकी जयंती के मौके पर राजधानी भोपाल में भव्य आयोजन किया जाएगा ।।। कार्यक्रम को लेकर महाराणा प्रताप बोर्ड के अध्यक्ष केशव सिंह भदोरिया ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की ।।। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया की राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित होगा इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का इतिहास शौर्य और पराक्रम से भरा हुआ रहा है इसलिए उनके इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए जब अकबर का इतिहास पढ़ाया जा सकता है तो महाराणा प्रताप का क्यों नहीं ? प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराणा प्रताप मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुख्य तौर पर मौजूद रहे ।।। बाइक से गांजा बेचने घूम रहे दो तस्कर गिरफ्तार दमोह और कटनी जिले की सीमा पर कुम्हारी थाना पुलिस ने बाइक से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर इन आरोपियों को 20 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। उनके पास से एक महंगी बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बैतूल में बीआरसी बीईओ कार्यालय और मंदिर में चोरी बैतूल शहर के सदर क्षेत्र में स्थित बीआरसी कार्यालय बीईओ कार्यालय और एक मंदिर को अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में निशाना बनाया। घटना को रविवार रात अंजाम दिया गया। बदमाशों ने दोनों सरकारी कार्यालयों के कई कमरों के ताले तोड़े और दस्तावेजों की तलाश की। वहीं मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। तीन संतान होने पर बर्खास्त सब-रजिस्ट्रार को राहत दो से अधिक संतान होने के आधार पर बर्खास्त किए गए सब-रजिस्ट्रार की सेवा समाप्ति पर राज्य शासन ने रोक लगा दी है। यह फैसला बर्खास्त सब-रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार द्वारा शासन के समक्ष दायर की गई अपील के बाद लिया गया। इस मामले में परिहार ने उपमुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा से मिलकर भी अपना पक्ष रखा था। देवास की आकांक्षा ने जीता गोल्ड भारतीय टीम में चयन देवास की जूडो खिलाड़ी आकांक्षा श्रीवास्तव ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित होने वाली एशियन जूडो कैडेट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। नाबालिग समेत 4 डूबे युवती का शव मिला सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां और नाबालिग डूब गए। इनमें से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। यह घटना मैहर जिले से आए एक परिवार और उनके रिश्तेदारों के साथ हुई।