Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Jun-2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के देहरादून आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा समर्पण अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास सम्मान और आकांक्षाओं के भी संरक्षक हैं। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए विशेष सहायता और अलग नीति की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां जलवायु संबंधी चुनौतियां और विकास की आवश्यकताएं मैदानी राज्यों से अलग हैं इसलिए इनके लिए विशेष प्रावधान किए जाने चाहिए। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग मौसमीय आपदाओं और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को हिमालयी राज्यों के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड हर वर्ष अपनी आबादी से कई गुना अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रबंधन करता है जिससे राज्य पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड भी महत्वपूर्ण योगदान देगा और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। जहाँ एस आई आर को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है वही मंगलौर के मोहल्ला किला के वार्ड नंबर 18 के सभासद बाबू भाई के आवास पर वार्ड के अधिकतर लोग अपने अपने फार्म भरने के लिए पहुँच रहे है साथ ही वार्ड मेम्बर के द्वारा लोगो को समझाया भी जा रहा है l वही बी एल ओ की सुपर वाज़र ने भी बताया कि वह लगातार इस प्रक्रिया में लगे हुए है और सभी लोगो के फार्म काफी संख्या में भरे जा चुके है साथ ही उनका प्रयास है कि निर्धारित समय से पहले यह कार्य सम्पूर्ण कर लिया जाए l सरोवर नगरी नैनीताल समेत जनपद में 14 जून को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 14 जून 2026 को पूर्वाह्न11 बजे से 1 बजे तक होने वाली उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा हेतु हल्द्वानी रामनगर नैनीताल एवं कालाढूगी में कुल 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व में स्थलीय निरीक्षण करने तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 481 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। वहीं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स ने भी प्रशिक्षण पूरा कर अपनी-अपनी सेनाओं में शामिल होने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों के नेतृत्व में कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी जगह संभाली। एडवांस कॉल के साथ स्वॉर्ड ऑफ ऑनर विजेता विशाल कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट और सैन्य अनुशासन का प्रदर्शन किया। मतदाता सूची को शुद्ध अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को आईटी पार्क देहरादून में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने की। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को विशेष पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देंगे तथा पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित करेंगे।