Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Jun-2026

सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी वैश्विक बाजार में मजबूती के बीच सोना और चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। एक किलो चांदी की कीमत 9991 रुपए बढ़कर 2 लाख 43 हजार रुपए तक पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 3018 रुपए बढ़कर 1 लाख 48 हजार रुपए हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। महंगाई ने बढ़ाई आम आदमी की चिंता देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। मई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गई जो अप्रैल में 3.48 प्रतिशत थी। पिछले पांच महीनों में यह पहला मौका है जब महंगाई दर रिजर्व बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंची है। विशेषज्ञों के मुताबिक खाद्य पदार्थों और परिवहन सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण है। जनवरी में महंगाई दर 2.74 प्रतिशत थी जो लगातार बढ़ते हुए मई में 3.93 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 16 महीनों की सबसे तेज मासिक बढ़ोतरी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल की तुलना में मई में खुदरा महंगाई में 0.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मासिक आधार पर यह बढ़ोतरी पिछले 16 महीनों में सबसे अधिक मानी जा रही है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बाजार में कीमतों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में उपभोक्ताओं की जेब पर इसका असर पड़ सकता है। इलॉन मस्क ने रचा नया इतिहास दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। स्पेसएक्स के आईपीओ के बाद उनकी संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 95 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। स्पेसएक्स के शेयर अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर 150 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर सूचीबद्ध हुए जिसके बाद उनकी संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला। मैगी विवाद पर FSSAI सख्त.. KFC फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट को भी नोटिस मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई ने नेस्ले इंडिया को नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायतों के आधार पर कंपनी से तत्काल जवाब और एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है। संबंधित बैच को बाजार से हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों में भी सख्ती दिखाई है। साफ-सफाई संबंधी शिकायतों को लेकर फास्ट फूड चेन KFC को नोटिस जारी किया गया है। वहीं खजूर के एक उत्पाद में कीड़े मिलने की शिकायत पर फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। खाद्य सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों की जांच की जा रही है।