Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jun-2026

देश के दिग्गज निशानेबाज और शूटिंग जगत के बड़े नाम जसपाल राणा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है जसपाल राणा के अचानक निधन की खबर ने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है। देहरादून की शूटिंग रेंज जहां उन्होंने कई खिलाड़ियों को तराशा आज सन्नाटे में डूबी हुई है। उनके साथ लंबे समय से जुड़े असिस्टेंट कोच अनिल कवि ने बताया कि जसपाल राणा का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम लोग इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। एक महीने पहले ही उनसे बात हुई थी। उनका व्यक्तित्व बहुत ही सरल था... अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वो हमारे बीच नहीं हैं। ये बहुत दुखद है... कहने के लिए शब्द ही नहीं हैं। जसपाल राणा न सिर्फ एक बेहतरीन निशानेबाज थे बल्कि एक सरल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी भी थे। उनके अचानक चले जाने से हर कोई स्तब्ध है। शूटिंग अकादमी से जुड़े खिलाड़ी और स्टाफ गहरे सदमे में हैं। जसपाल राणा का योगदान भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम रहा। उनके निधन से खेल जगत में जो खालीपन आया है उसे भर पाना बेहद मुश्किल होगा। फिलहाल पूरे देश में उनके लिए शोक की लहर है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भगवानपुर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह के पर्दाफाश की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र से लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पिछले पांच वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन अभियान चलाया। इसी क्रम में खेलपुर रोड से खानपुर मार्ग पर पुलिस ने कुलदीप सैनी कुलदीप कुमार और मुनव्वर को दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर भगवानपुर कलियर और हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से चोरी हुई बाइकों समेत कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी कुलदीप सैनी पर 11 और कुलदीप कुमार पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति की आवश्यता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन इस नीति का हिस्सा होने चाहिए। साथ में उन्होंने इन राज्यों के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सहायता की पुरजोर पैरवी की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं नीति आयोग के समस्त सदस्यों को अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले कुंभ और नंदा राजजात के लिए निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में त्तराखंड के विकास का रोडमैप स्तुत किया। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड का विजन विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से सीधे जुड़ा है। प्रदेश सरकार मानव संसाधन विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौशल विकास नवाचार और युवा सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रारंभिक बाल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अनेक सुधार किए हैं ताकि युवाओं को रोजगार प्राप्त करने वाले के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनाया जा सके। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर सैनिटोरियम-रातिघाट (कैंचीधाम) बायपास सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सांसद अजय भट्ट ने लाव लश्कर के साथ वैलिब्रिज का फीताकाट कर शुभारंभ किया। 19 किलोमीटर लंबाई का मोटर मार्ग जिसके निर्माण हेतु 37 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से मिली है उक्त मार्ग का सांसद द्वारा शुभारंभ किया गया l इन अवसर पर उन्होंने कहा कि उक्त बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम मैं लगने वाले जाम से निजात मिलेगी विशेष रूप से अल्मोड़ा बागेश्वर कर्णप्रयाग पिथौरागढ़ क्षेत्र के आने जाने वाले पर्यटकों एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी जिससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और उन्हें जाम में फंसने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विश्वविख्यात चारधाम यात्रा अपने चरम पर है इस बीच राज्य सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग जो आर्थिकी कारणों से यात्रा नही कर पाते है उनके लिए निशुल्क चारधाम यात्रा कराने के लिए योजना बनाई गई है। जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बताया कि सरकार की लाभकारी योजना के तहत प्रदेश के सभी प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन बुजुर्गों को कराए जाएंगे। केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री सहित सभी धामों की यात्रा ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी और श्रद्धालुओं को कोई खर्च नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सनातन और धर्म को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम धामी का यह संकल्प है कि हर बुजुर्ग को निशुल्क यात्रा कराई जाए जिसके लिए सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी उपस्थित थे। प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकसेवा राष्ट्रनिर्माण सशक्तिकरण विकास और जनकल्याण के बारह वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनसे जुड़े लाभार्थियों को दर्शाती एक संक्षिप्त प्रदर्शनी भी लगाई गई।